International Dog Day 2024: हर साल क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डॉग डे? कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? जानिए पूरी जानकारी

हर साल क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डॉग डे? कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? जानिए पूरी जानकारी, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिन्द न्यूज़, राजस्थान न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़

कुत्तों और इंसानों के बीच एक अनोखा और विशेष संबंध होता है। ये हमारे सबसे अच्छे साथी होते हैं, जो हर हाल में हमारे साथ खड़े रहते हैं। इसी विशेषता को सम्मानित करने और उनके जीवन को और बेहतर बनाने के लिए हर साल 26 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय कुत्ता दिवस (International Dog Day) मनाया जाता हैं।

International Dog Day 2024: हर साल क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डॉग डे? कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? जानिए पूरी जानकारी

लाइफस्टाइल: कुत्तों और इंसानों के बीच का संबंध कितना अनोखा है, इसे शब्दों में व्यक्त करना न तो संभव है और न ही इसकी आवश्यकता है। ये हमारे सबसे सच्चे और वफादार साथी होते हैं। यदि आपके पास एक पालतू कुत्ता है, तो आप इस तथ्य को और भी बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। दिनभर काम करने के बाद जब आप शाम को घर लौटते हैं और आपका पालतू कुत्ता खुशी से आपके पास दौड़कर आता है, तो उस अहसास का कोई मुकाबला नहीं हैं।

International Dog Day 2024: हर साल क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डॉग डे? कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? जानिए पूरी जानकारी

कहा जाता है कि कुत्ते आपकी भावनाओं को भलीभांति समझ लेते हैं। इसलिए आपने यह भी देखा होगा कि जब आप दुखी होते हैं, तो आपका कुत्ता आपको खुश करने की कोशिश में जुट जाता है। बता दें कुत्तों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरनेशनल डॉग डे (International Dog Day) मनाया जाता है। यह दिन हर साल 26 अगस्त को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। आइए, जानते हैं कि 26 अगस्त का दिन इंटरनेशनल डॉग डे मनाने के लिए क्यों चुना गया और इस दिन की शुरुआत कैसे हुई।

क्यों मनाया जाता हैं 'इंटरनेशनल डॉग डे'?

International Dog Day 2024: हर साल क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डॉग डे? कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? जानिए पूरी जानकारी

इंटरनेशनल डॉग डे का आयोजन 2004 में किया गया था, यानी आज से लगभग एक दशक पहले, प्रथम इंटरनेशनल डॉग डे मनाया गया। इस विशेष दिन की शुरुआत एक पशु कल्याण कार्यकर्ता कूलिन पेज ने की थी। हालांकि, दुनियाभर में इस दिन को मनाने की शुरुआत 2013 में हुई। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है कि कुत्तों के लिए सही वातावरण सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उनके रहने की जगह और खान-पान का ख्याल रखना बहुत महत्त्वपूर्ण है।

बता दें लोगों को कुत्तों के विषय में जागरूक करने के लिए इंटरनेशनल डॉग डे मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन कुत्तों को गोद लेने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाता है। इसके साथ ही यह भी संदेश दिया जाता है कि कुत्तों को गैर-कानूनी ब्रीडर्स और डॉग मिल्स से खरीदने के बजाय रेस्क्यू होम से गोद लेना चाहिए।

26 अगस्त का दिन कुत्तों के लिए क्यों है खास?

International Dog Day 2024: हर साल क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डॉग डे? कैसे हुई इस दिन की शुरुआत? जानिए पूरी जानकारी

इंटरनेशनल डॉग डे मनाने के लिए 26 अगस्त का दिन इसलिए निर्धारित किया गया, क्योंकि इसी दिन कूलिन पेज के घर उनका पहला गोद लिया हुआ कुत्ता आया था। उस समय कूलिन की उम्र केवल 10 वर्ष थी। कुत्तों के प्रति उनकी गहरी प्रेम भावना के पीछे उनके पहले पालतू कुत्ते शेल्टी का महत्वपूर्ण योगदान हैं।

Leave a comment