झुंझुनू: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, बैठे मौन सत्याग्रह पर

झुंझुनू: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, बैठे मौन सत्याग्रह पर
subkuz.com
Last Updated: 06 फरवरी 2024

झुंझुनू: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, बैठे मौन सत्याग्रह पर 

झुंझुनू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के विरोध में प्रदर्शन किया। असम में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के द्वारा चलाये गए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 2 बजे गाँधी पार्क में मौन सत्याग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, जिला सचिव मनोहर बाकोलिया, पवन पुजारी, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष मैहर कटारिया, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील झाझड़िया, NSUI अध्यक्ष राहुल जाखड़, राकेश सुंडा, सलीम खानजादा, हाकम अली सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन में जिले का एक भी विधायक नहीं आया और ना ही बड़े नेता इस सत्याग्रह में पहुंचे। जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने कहां कि राहुल गाँधी की इस न्याय यात्रा को रोकने के लिए अनेक प्रयास किए। भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा से डर गई की कहीं आम जनता इनके साथ नहीं हो जाए तथा जनता का कांग्रेस के प्रति रुझाव देखकर उन्होंने घिनोना खेल खेला है।

Leave a comment