MP News: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, दो कर्मचारियों की मौत, 13 घायल

MP News: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, दो कर्मचारियों की मौत, 13 घायल
Last Updated: 22 अक्टूबर 2024

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसा फैक्ट्री के एक गोदाम में हुआ, जहां विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।

Blast In Jabalpur: जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के एफ6 अनुभाग में मंगलवार सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय आग लग गई। धमाके के समय भवन में लगभग 12 से 13 कर्मचारी काम कर रहे थे, और सभी घायल हो गए। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में दो कर्मचारियों की मौत

चिकित्सकों के अनुसार, गंभीर स्थिति में श्यामलाल और रणधीर नामक दो कर्मचारियों को महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जिन कर्मचारियों को कम चोटें आई हैं, उनका भी इलाज जारी है। वहीं, मलबे में कई अन्य कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है, जिससे राहत और बचाव कार्य जारी है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ विस्फोट

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है, जिसका उपयोग भारतीय वायुसेना करती है। इस हादसे में पूरी बिल्डिंग तबाह हो गई।

फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए बनते हैं हथियार

जबलपुर की आर्डनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल कर्मचारियों को नजदीकी महाकौशल अस्पताल में भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जबलपुर आर्डनेंस फैक्ट्री की स्थापना ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के लिए हथियार और गोला-बारूद का निर्माण करना था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, इस फैक्ट्री का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे भारत सरकार के अधीन कर दिया गया।

Leave a comment