Mumbai News: जन्माष्टमी पर मुंबई में दही हांडी उत्सव, कॉम्पिटिशन के दौरान हुआ हादसा, 41 गोविंदा घायल

Mumbai News: जन्माष्टमी पर मुंबई में दही हांडी उत्सव, कॉम्पिटिशन के दौरान हुआ हादसा, 41 गोविंदा घायल
Last Updated: 27 अगस्त 2024

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बहुमंजिला पिरामिड बनाने के प्रयास में कुल 41 गोविंदा घायल हो गए हैं। प्रतियोगिता के सौरन सभी गोविंदा मटकी फोड़ने के लिए ऊंचाई पर चढ़े थे,अचानक नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकों इलाक़ के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Mumbai: मुंबई में 'दही हांडी' उत्सव के दौरान बहुमंजिला पिरामिड बनाने के चलते कुल 41 'गोविंदा' घायल हो गए हैं। ये सभी गोविंदा मटकी फोड़ने के लिए ऊँचाई पर चढ़े थे, लेकिन अचानक वे तेजी से नीचे गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, घायल गोविंदाओं को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया है।

घायलों को कराया भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, हादसे में घायल हुए 41 गोविंदाओं में से आठ गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है, 26 का उपचार ओपीडी में चल रहा है, जबकि सात गोविंदाओं को आवश्यक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

दही हांडी प्रतियोगिता

आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसे देखने के लिए मुंबई और ठाणे में अनेक स्थानों पर भीड़ जुटी। मुंबई के वर्ली, दादर और ठाणे के खोपट टेम्पी नाका जैसे पारंपरिक स्थलों पर भारी संख्या में दर्शक देखे गए। लटकी हुई हांडी को तोड़ने वाली विजेता गोविंदा टीम के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 11,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जोन स्तर पर, इसके साथ ही पुलिस स्टेशनों के कांस्टेबल और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर मौजूद रहेंगे। एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है।

 

 

Leave a comment