Mumbai: T20 World Cup विजेता टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़, कई फैंस हुए घायल

Mumbai: T20 World Cup विजेता टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़, कई फैंस हुए घायल
Last Updated: 30 नवंबर -0001

T20 World Cup विजेता टीम इंडिया की मुंबई में गुरूवार (4 जुलाई) को मरीन ड्राइव से वानखेडे स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली गई। इसमें मुंबई समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच पुलिस ने बताया कि भीड़ में धक्कामुक्की होने से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने रही है।

Victory Parade: 17 साल बाद T20 World Cup जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देने के बाद देश को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताया है।

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड

इस दौरान कल यानि गुरुवार (4 जुलाई) शाम टीम इंडिया भारत लौटी। इस वर्ल्ड चैंपियन टीम का मुंबई में विक्ट्री परेड द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जहां टीम इंडिया की विजय परेड देखने उमड़ी मुंबई के मरीन ड्राइव पर कई फैंस घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि विजय परेड के साथ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सम्मान समारोह रखा गया था, जहां BCCI ने इस टीम को 125 करोड़ रुपये  पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

विजय परेड देखने उमड़ी भीड़

subkuz.com को मिली जानकरी के अनुसार मुंबई में विक्ट्री परेड के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस भीड़ के दौरान कार्यक्रम देखने आये फैंस में कई घायल भी हुए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गुरुवार (4 जुलाई) शाम को T20 World Cup की विजेता भारतीय टीम की विक्ट्री परेड देखने के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर पहुंचे। जिनमें से कई प्रशंसक घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में भी दिक्कत हुई।

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी रवि सोलंकी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ''मैं ऑफिस से रहा था और मुझे पता चला कि टीम इंडिया शाम 5 से 6 बजे के बीच यहां पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भीड़ ज्यादा से ज्यादा बढ़ती जा रही थी। मुंबई पुलिस भी स्थिति को संभाल ने में नाकामयाब हो रही थी। लोगों के अचानक चिल्लाने की आवाज आने लगी, जिसके बाद इतनी भीड़ में कुछ लोग धक्का मुक्की के कारण एक-दूसरे पर गिर पड़े। यह बहुत अव्यवस्थित हो गया था। कोई भी इस परिस्थिति को संभालने वाला नहीं था। यह घटना रात करीब 8:15 से 8:45 के बीच हुई।

कई लोग हुए घायल

बताया जा रहा है कि टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान घायल हुए एक पीड़ित ऋषभ महेश यादव ने मीडिया को बताया, भीड़ धीरे - धीरे बढ़ती जा रही थी। मैं गिर गया और मेरा गला घुट गया। मुझे सांस लेने में दिक्क्त होने लगी और मैं बेहोश हो गया। तभी मुझे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मेरा इलाज हुआ। फ़िलहाल मैं ठीक महसूस कर रहा हूँ। लेकिन वहां भीड़ जरूरत से ज्यादा थी। उनको कण्ट्रोल करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।

बताया गया कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने मुंबई के मरीन ड्राइव से Open-Top बस परेड की शुरुआत की थी। उसके बाद T20 World Cup ट्रॉफी के जितने के उपलक्ष में टीम इंडिया का सम्मान समारोह रखा गया था। जहां उस समारोह में BCCI ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

Leave a comment
 

Latest News