ट्रंप-मस्क विवाद में नया मोड़, रूस ने मस्क को दिया चौंकाने वाला ऑफर

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बढ़ते विवाद के बीच रूस ने दिया बड़ा ऑफर, कहा- अगर जरूरत हो तो मस्क को देंगे राजनीतिक शरण। एलन मस्क- डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद
ट्रंप-मस्क विवाद में नया मोड़, रूस ने मस्क को दिया चौंकाने वाला ऑफर

एलन मस्क और ट्रंप के बीच विवाद गहराने पर रूस ने मस्क को शरण देने की पेशकश की। रूसी सांसद ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो मस्क को दी जा सकती है राजनीतिक पनाह।

Elone Musk: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूस ने मस्क को शरण देने का ऑफर दिया है। रूसी संसद (ड्यूमा) की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के पहले उपाध्यक्ष दिमित्री नोविकोव ने कहा है कि यदि मस्क चाहें, तो रूस उन्हें राजनीतिक शरण दे सकता है। यह बयान रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS से बातचीत में सामने आया।

नोविकोव ने कहा, "मस्क का मामला थोड़ा अलग है। उन्हें शायद राजनीतिक शरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर कभी जरूरत हुई, तो रूस उन्हें शरण देने पर विचार कर सकता है।"

एलन मस्क को लेकर अमेरिका में विवाद

ट्रंप-मस्क विवाद में नया मोड़, रूस ने मस्क को दिया चौंकाने वाला ऑफर

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका में एलन मस्क को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी स्टीव बैनन ने मस्क को 'अवैध प्रवासी' करार देते हुए न केवल उन्हें निर्वासित करने बल्कि उनकी कंपनी SpaceX को जब्त करने की मांग की है।

बैनन की प्रतिक्रिया मस्क के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने अपने स्पेसक्राफ्ट 'ड्रैगन' को बंद करने की धमकी दी थी। यह स्पेसक्राफ्ट NASA और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बीच की कड़ी माना जाता है। इस धमकी के बाद अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

क्रेमलिन की सफाई

रूस की ओर से बयान जारी करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह अमेरिका का आंतरिक मामला है और रूस इसमें दखल नहीं देगा। हालांकि, रूस का इतिहास बताता है कि वह पहले भी पश्चिमी देशों के कई आलोचकों को शरण दे चुका है। इनमें NSA डेटा लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडन और ब्रिटिश ब्लॉगर ग्राहम फिलिप्स जैसे नाम शामिल हैं।

ट्रंप और मस्क के रिश्तों में दरार

ट्रंप-मस्क विवाद में नया मोड़, रूस ने मस्क को दिया चौंकाने वाला ऑफर

एक समय में ट्रंप और मस्क के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने दोनों के रिश्तों में खटास ला दी है। मस्क ने ट्रंप के खर्च बिल का विरोध किया था, जिसके बाद ट्रंप ने उन पर तीखा हमला बोला और कहा कि मस्क का "दिमाग खराब हो गया है।" साथ ही ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वे मस्क की कंपनी SpaceX के साथ सरकार के कॉन्ट्रैक्ट्स की समीक्षा कर सकते हैं।

बाद में ट्रंप ने बयान को थोड़ा नरम किया और कहा, "मैं मस्क को शुभकामनाएं देता हूं।" वहीं मस्क ने भी NASA मिशन को बंद करने की धमकी को वापस ले लिया। लेकिन दोनों के बीच जारी टकराव ने वॉशिंगटन की राजनीति को गर्म कर दिया है।

Leave a comment