Delhi Politics: पांच दिन बाद आतिशी की भूख हड़ताल खत्म, पानी की मांग को लेकर किया अनशन, जल मंत्री तबियत बिगड़ने पर ICU में भर्ती

Delhi Politics: पांच दिन बाद आतिशी की भूख हड़ताल खत्म, पानी की मांग को लेकर किया अनशन, जल मंत्री तबियत बिगड़ने पर ICU में भर्ती
Last Updated: 25 जून 2024

राजधानी दिल्ली में पानी के संकट को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हुई थीं। आज यानि मंगलवार (25 जून) को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पांच दिन से लगातार अनशन पर बैठी हुई थी।

Delhi News:  दिल्ली में जल संकट को लेकर हरियाणा सरकार से पानी की मांग पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैंठी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की 5वें दिन अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मंगलवार (25 जून) को इलाज के लिए दिल्ली स्थित लोकनायक अस्पताल (LNJP) के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये इसकी जानकारी दी और कहा कि आतिशी की अस्पताल में भर्ती होने के कारण भूख हड़ताल खत्म हो गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जानकारी

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, फ़िलहाल आतिशी एलएनजेपी अस्पताल के ICU वार्ड में एडमिट हैं। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी मिडिया को दी है।

जल संकट के मुद्दे पर भूख हड़ताल

बता दें कि दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हुईं थी। हड़ताल के दौरान वे केंद्र और हरियाणा से पानी दिए जाने की मांग कर रहीं थी। वहीं, मंगलवार (25 जून) को आप (AAP) पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखेंगे और विपक्षी दलों के साथ संसद में भी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे जल संकट का मुद्दा उठाएंगे।

संसद में दिल्ली जल संकट का मुद्दा

मिली जानकारी के मुताबिक, AAP नेता ने कहा, "आज हम पीएम नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। इसी दौरान इस मुद्दे को लेकर LG साहब ने भी हरियाणा के सेम से बात की है। जिसके पश्चात  इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। अब हम सभी दिल्ली को उसके हक का पानी दिलाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ लोकसभा में भी अपनी आवाज उठायेंगे। "

 

Leave a comment