UP Breaking News: दहेज़ में Bullet न मिलने पर दुल्हन को किया प्रताड़ित, ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज, दूल्हे समेत 7 लोगों पर कार्रवाई

UP Breaking News: दहेज़ में Bullet न मिलने पर दुल्हन को किया प्रताड़ित, ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज, दूल्हे समेत 7 लोगों पर कार्रवाई
Last Updated: 18 जुलाई 2024

यूपी के बांदा जिले में दूल्हे को दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर शादी के एक महीने बाद दुल्हन को प्रताड़ित करना शुरू किया। इस मामले में दुल्हन ने अपनी पति समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी में बुलेट Bullet मिलने पर दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। उसके घर वाले बिना दुल्हन बारात वापस ले गए। मामला इतना बिगड़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई। लड़की द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद दहेज लेने के चक्कर में दूल्हा समेत उसके घर के 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नवविवाहित को किया प्रताड़ित

मिली जानकारी के अनुसार, बांदा जिले में एक शादी समारोह में दूल्हे पक्ष की ओर से Bullet नहीं मिलने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया गया था। उसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से लड़की के पिता ने बुलेट देने के लिए एक महीने का समय मांगा और शादी के लिए पंचायत की, जिसके बाद शादी कराई गई। लेकिन शादी के एक महीने बाद बुलेट मिलने पर नवविवाहिता को ससुराल वालों की ओर से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।

जिसके बाद उनसे परेशान होकर, पीड़ित पिता पुलिस स्टेशन पहुंचा। वहां उन्होंने दहेज मांगने वालों के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद पुलिस टीम  ने पीड़ित की शिकायत पर दूल्हे समेत ससुराल में 7 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, इसके आधार पर पुलिस टीम  इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दहेज़ में Bullet की मांग

पुलिस ने बताया कि कालिंजर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 25 फरवरी को अपनी बेटी की शादी गिरवां थाना क्षेत्र में की थी। शादी के दिन जब बारात आई तो उस समय दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने ये सब देने से इनकार कर दिया, उसके बाद दूल्हे के पक्ष वालों ने विदाई तक का समय दिया। पीड़ित दूल्हे वालों के पास गिड़गिड़ाता रहा लेकिन वो नहीं माने और दहेज में बुलेट मिलने पर बारात बिना दुल्हन के लेकर वापस चले गए।

पिता ने एक महीना का मांगा समय

आगे उन्होंने बताया कि पीड़ित पिता ने रिश्तेदारों को बुलाकर पंचायत बैठाई और दहेज में बुलेट और रुपए देने के लिए एक महीने का समय मांगा। जिसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने शादी की रस्में पूरी की और दुल्हन को अपने साथ ले गए।

इसी दौरान पीड़ित ने आगे आरोप लगते हुए कहा कि बेटी के ससुराल पहुंचने पर ससुराल वालों ने बात-बात पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक महीना पूरा होने  पर बुलेट नहीं मिली तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़ित पिता जब बेटी को ससुराल लेने गया तो उन्हें भी धमकी दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस बुलाई और पुलिस की मौजूदगी में बेटी को ससुराल से मायके लेकर गए।

सात के खिलाफ मामला दर्ज

थाना गिरवां के एसएचओ राकेश तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिसमें 7 लोगों के खिलाफ दहेज़ से सम्बंधित आरोप लगाए हैं, इसके आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  रही है.

Leave a comment