Hurricanes in America: अमेरिका में कुदरत का कहर; भीषण तूफान से 32 की मौत, टेक्सास और मिसौरी में सबसे ज्यादा तबाही

Hurricanes in America: अमेरिका में कुदरत का कहर; भीषण तूफान से 32 की मौत, टेक्सास और मिसौरी में सबसे ज्यादा तबाही
अंतिम अपडेट: 5 घंटा पहले

अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में आए भीषण तूफानों ने व्यापक तबाही मचाई है, जिससे कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। इन तूफानों ने कई राज्यों में घरों और स्कूलों को नष्ट कर दिया। 

वॉशिंगटन: अमेरिका के कई हिस्सों में आए विनाशकारी तूफानों ने तबाही मचा दी है। मिसौरी, टेक्सास, अर्कांसस और ओक्लाहोमा में सैकड़ों घर तबाह हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। आपातकालीन सेवाओं की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

टेक्सास में धूल भरी आंधी से हादसे, सात की जान गई

मिसौरी राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बेकर्सफील्ड क्षेत्र में तूफान ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बटलर काउंटी के अधिकारियों के अनुसार, एक मकान के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टेक्सास के अमरिलो काउंटी में धूल भरी आंधी के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। अचानक आई आंधी के कारण वाहन चालकों को दृश्यता में दिक्कत हुई और एक के बाद एक दुर्घटनाएं होती चली गईं।

अर्कांसस और ओक्लाहोमा में भी भारी तबाही

अर्कांसस में इंडिपेंडेंस काउंटी में तीन लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य के कई हिस्सों में मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। ओक्लाहोमा में 130 से अधिक जगहों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे प्रशासन ने कुछ इलाकों को खाली करने के आदेश दिए हैं।

मौसम विभाग ने जारी की नई चेतावनी

अर्कांसस की गवर्नर सारा हकबी ने आपदा राहत के लिए 2,50,000 डॉलर जारी किए हैं। वहीं, मिसौरी और टेक्सास में भी बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने पश्चिमी मिनेसोटा और पूर्वी दक्षिण डकोटा के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में 6 इंच तक बर्फ गिरने और 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं।

Leave a comment