PM मोदी की लीडरशिप पर जेलेंस्की ने जताया भरोसा, क्या भारत रुकवा सकता है युद्ध?

PM मोदी की लीडरशिप पर जेलेंस्की ने जताया भरोसा, क्या भारत रुकवा सकता है युद्ध?
Last Updated: 2 घंटा पहले

जेलेंस्की ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से युद्ध को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी एकमात्र नेता हैं जिन्होंने युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन का दौरा किया।

 रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को ढाई साल से अधिक हो चुके हैं, जिसमें हजारों जानें चली गई हैं। हालांकि, युद्ध थमने के आसार नहीं दिख रहे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दोनों देशों से शांति की अपील कर रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है। उनका मानना है कि पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जेलेंस्की ने स्पष्ट कहा कि इसमे कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी युद्ध रोकने में सक्षम हैं।

इस साल पीएम मोदी ने किया था रूस-यूक्रेन का ऐतिहासिक दौरा

इम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से वास्तव में युद्ध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों में पीएम मोदी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री दुनिया के एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन का दौरा किया था।

यूक्रेन में सर्दी का संकट

जानकारी के अनुसार, कुछ ही दिनों में यूक्रेन और रूस में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। सर्दी में युद्ध लड़ना दोनों देशों के सैनिकों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा। इस सन्दर्भ में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह यूक्रेन और उसके लोगों के लिए तीसरी कठिन सर्दी है। हम लगातार अपनी ऊर्जा प्रणालियों को मजबूत कर रहे हैं और रूस की सेना को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं।

युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने फिर पुतिन से बात की

हाल ही में BRICS समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया। इस दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच एक द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने एक बार फिर राष्ट्रपति पुतिन के सामने रूस-यूक्रेन युद्ध का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति की वकालत करता आया है और उनका मानना है कि शांति के माध्यम से ही युद्ध का समाधान निकाला जा सकता है।

हालांकि, पीएम मोदी के इस बयान पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सख्त टिप्पणी की। जेलेंस्की ने कहा कि भारत का यह कहना कि हम शांति लाने के लिए काम करने के लिए तैयार हैं, यह पर्याप्त नहीं है। भारत को अपने कार्यों के माध्यम से भी यह प्रदर्शित करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी एक बड़े देश के प्रधानमंत्री हैं और ऐसा देश केवल यह नहीं कह सकता कि हम युद्ध की समाप्ति में रुचि रखते हैं। पीएम मोदी युद्ध की समाप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a comment