Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग में रूसी सेना का बड़ा दाव, यूक्रेन के दो गांवों पर किया कब्जा; युद्ध के लिए तैनात किए सैनिक

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग में रूसी सेना का बड़ा दाव, यूक्रेन के दो गांवों पर किया कब्जा; युद्ध के लिए तैनात किए सैनिक
Last Updated: 2 घंटा पहले

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में सेरेब्रियांका और मायकोलाइवका गांवों पर नियंत्रण हासिल किया है, जिससे उसे महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। इस क्षेत्र में लड़ाई तेज हो गई है और रूसी सेना की यह सफलता संघर्ष के हालात को बदल सकती है। इस स्थिति का प्रभाव न केवल युद्ध के भीतर, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी पड़ सकता हैं।

वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में रूस ने हाल ही में अपनी आक्रामकता को बढ़ाया है। हाल के हमलों में, विशेष रूप से पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में, रूसी सेना ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों से हथियार और समर्थन मिलने के बावजूद, रूस अपने सैन्य मिशन को जारी रखने में सक्षम है। इस दौरान, यूक्रेन के रक्षा बलों ने लगातार प्रतिरोध किया है, लेकिन बढ़ती रूसी आक्रामकता स्थिति को और जटिल बना रही हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा की...

रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में सेरेब्रियांका और मायकोलाइवका गांवों पर कब्जा कर लिया है, जिसे रूस की एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस क्षेत्र में रूसी सेना की लगातार प्रगति यह संकेत देती है कि संघर्ष एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने दावा किया है कि उनके पास प्रमाण हैं कि उत्तर कोरिया ने सैनिक रूस भेजे हैं। ऑस्टिन ने कहा कि उत्तर कोरिया के तीन हजार सैनिक रूस में मौजूद हैं, जिन्हें यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों में तैनात करने से पहले ड्रोन और अन्य सैन्य उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

अमेरिका दे रहा रूस का साथ

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच, अमेरिका ने फिर से यूक्रेन के समर्थन के लिए कदम बढ़ाया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कीव के लिए 425 मिलियन डॉलर के नए हथियार पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में वायु रक्षा प्रणालियां, बख्तरबंद वाहन और अन्य महत्वपूर्ण हथियार शामिल हैं, जो यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेंगे।

इसके साथ ही, बाइडेन ने बताया कि नवंबर में वे यूक्रेन के सहयोगियों की एक वर्चुअल बैठक आयोजित करेंगे। यह बैठक सहयोगी देशों के साथ यूक्रेन के लिए आगे की सैन्य सहायता पर चर्चा करने का एक मंच प्रदान करेगी। अमेरिका का यह कदम यह दर्शाता है कि वे यूक्रेन के साथ अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए दृढ़ हैं।

Leave a comment