Gymnastics Rings Olympics 2024: Google Today का नया डूडल जारी, जिम्नास्टिक्स थीम पर बनाया ओलंपिक से जुड़ा Doodle

Gymnastics Rings Olympics 2024: Google Today का नया डूडल जारी, जिम्नास्टिक्स थीम पर बनाया ओलंपिक से जुड़ा Doodle
Last Updated: 04 अगस्त 2024

Gymnastics Rings Olympics 2024: Google Today का नया डूडल जारी, जिम्नास्टिक्स थीम पर बनाया ओलंपिक से जुड़ा Doodle  

ओलंपिक 2024 के मौके पर Google हर दिन नया डूडल जारी कर रहा है। ऐसे में ओलंपिक के एक खास खेल से हर दिन का डूडल जुड़ा होता है। आज, 4 अगस्त, 2024 को जिम्नास्टिक्स थीम पर गूगल डूडल तैयार किया गया है। एक नीली चिड़िया रिंग पर आज के गूगल डूडल में करतब कर रही है।

Google Doodle Today:  पेरिस ओलंपिक 2024 में इन दिनों ओलंपिक Games चल रहे हैं। 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक खेल का आज यानि 4 अगस्त को 10वां दिन है। बता दें कि यह ओलंपिक खेल 11 अगस्त तक लगातार जारी रहेंगे। इस दौरान गूगल डूडल पेरिस ओलंपिक, 2024 में चल रहे कलात्मक जिम्नास्टिक का शानदार जश्न मना रहा है। जहां ओलंपिक में कलात्मक जिम्नास्टिक के तहत खेल 27 जुलाई से 5 अगस्त 2024 तक जारी रहेंगे।

जिम्नास्टिक्स रिंग की थीम पर बनाया गया डूडल

गूगल कंपनी भी ओलपिंक का जश्न अलग अंदाज में मना रही है। Google जिम्नास्टिक के तहत रोज नया डूडल जारी करती है। हर दिन का डूडल ओलंपिक खेल के किसी एक खेल से जुड़ा होता है। आज (4 अगस्त) के डूडल

में नीली चीड़िया एक रिंग पर करतब दिखा रही है, जो Gymnastics Rings की थीम को लेकर बनाया है। इसकी थीम आज जिम्नास्टिक्स रखी गई है।

बता दें कि गूगल डूडल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पक्षियों को कलात्मक जिमनास्ट के रूप में दिखाया है। ऐसे में पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन के दिन ही गूगल कंपनी ने घोषणा की कि वह विभिन्न स्पर्धाओं में ओलंपिक प्रतिभागियों के सम्मान में प्रतिदिन अपना आइकन (Doodle बनाएगा) बदलेगा।

जिम्नास्टिक्स रिंग का फाइनल गेम

गूगल यूजर्स जिम्नास्टिक्स के शेड्यूल और नतीजे आज के बनाए गए डूडल पर क्लिक करके सर्च कर सकते हैं। गूगल डूडल पर आज के अपडेट के अनुसार, जिम्नास्टिक्स रिंग खेल का फाइनल ओलंपिक खेल पेरिस 2024 में आज शाम 6:30 बजे होगा। फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के एच॰ हेप्वर्थ, चीन के जे॰ ज़ौ, वाई० लुई, तुर्किये के ए॰ आसिल, बेल्जियम के जी॰ कै और दूसरे एथलीट शामिल होंगे।

भारतीय हॉकी टीम का इंग्लैंड से मुकाबला

आज ओलंपिक का 10वां दिन भारत के लिए भी खास रहने वाला है। गेम्स लिस्ट के अनुसार भारतीय हॉकी टीम का सामना फाइनल में इंग्लैंड की टीम के साथ होने जा रहा है। सेमीफाइनल में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की कोशिश रहेगी की, वह अपनी जगह बना सकें। वहीं, बैडमिंटन के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन का सामना लक्ष् सेन से होगा।

Leave a comment
 

Latest News