Peris Olympics 2024 Day 6: शूटिंग में स्वप्निल ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत के खाते में तीसरा पदक, हॉकी में भारत 1-0 से आगे

Peris Olympics 2024 Day 6: शूटिंग में स्वप्निल ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत के खाते में तीसरा पदक, हॉकी में भारत 1-0 से आगे
Last Updated: 01 अगस्त 2024

स्वप्निल ने जीता कांस्य पदक

स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन शूटिंग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इससे भारत की गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई। लेकिन वह भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में तीसरा ब्रॉन्ज मेडल ही जीत पाए। स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। बता दें भारत ने यह तीनो मेडल शूटिंग में ही जीते हैं।

Peris Olympics 2024 Day 6: स्वप्निल कुसाले जीत सकते हैं गोल्ड मैडल, आज एक्शन में दिखेंगे कई एथलीट्स, देखें भारत का आज का शेड्यूल 

पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन भारत के एथलीट्स तीन और मेडल जीतने की उम्मीद से मैदान में उतरेंगे। अब तक भारत ने कुल दो ब्रॉन्ज मेडल ही जीते हैं। जिसे मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शूटिंग में हासिल किया हैं। आज भारतीय एथलीट्स 15 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे, जिसमें से दो इवेंट में भारत मेडल जीत सकता हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़:  भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 का छठा दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योकि निशानेबाजी में स्वप्निल कुसाले देश को मेडल दिला सकते है। भारत ने अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह मेडल शूटिंग में हासिल किए। भारत को आज स्वप्निल कुसाले से गोल्ड मैडल की आस हैं। 1 अगस्त (गुरुवार) को भारत के खिलाडी तीन मेडल की उम्मीद से मैदान में उतरेंगे।

भारत के आज के मैच का शेड्यूल

1. निशानेबाजी

* स्वप्ननिल कुसाले 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन का फाइनल मुकाबला - समय दोपहर 1:00 बजे से

* सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला क्वालीफिकेशन राउंड - समय दोपहर 3:30 बजे से

2. 20 किमी रेस वॉर्क

* परमजीत सिंह बिष्ट, अक्षदीप सिंह, विकास सिंह पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक - समय सुबह 11:00 बजे से

* प्रियंका गोस्वामी, महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक फ़ाइनल मुकाबला - समय दोपहर 12:50 बजे

3. गोल्फ

* गगनजीत भुल्लर, शुभांकर शर्मा, पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 1 मुकाबला - समय दोपहर 12:30 बजे से

4. हॉकी

* भारत बनाम बेल्जियम, समय दोपहर 1:30 बजे से

5. मुक्केबाजी

* निकहत जरीन बनाम वू यू, महिला 50 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला - समय दोपहर 2:30 बजे से

6. आर्चरी

* प्रवीण जाधव बनाम काओ वेंचाओ , पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड ऑफ 32 मुकाबला - समय दोपहर 2:30 बजे से

7. बैडमिंटन

* सात्विक साईराज और चिराग शेट्ठी, मेंस डबल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबला - समय शाम 4:00 बजे से

* पीवी सिंधु, महिला एकल राउंड ऑफ 16 मुकाबला - समय रात 10:00 बजे से

8. बॉक्सिंग

* निकहत जरीन, महिलाओं का 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबला - समय दोपहर 12:30 बजे से

 

 

 

 

न्यूज़ अपडेट की जा रही हैं.....

Leave a comment