उत्तर प्रदेश: रायबरेली से राहुल गांधी ने किया नामांकन, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत प्रियंका और सोनिया भी रही मौजूद

उत्तर प्रदेश: रायबरेली से राहुल गांधी ने किया नामांकन, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत प्रियंका और सोनिया भी रही मौजूद
Last Updated: 03 मई 2024

राहुल गांधी ने आज रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद रहे।

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा भर दिया है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की उपस्थिति में राहुल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रायबरेली लोकसभा सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार चुना है। बता दें कि िनेश प्रताप ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन पर्चा भर दिया है।

रायबरेली सीट का सियासी इतिहास

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। चुनावी की शुरुआत में सबसे पहले 1952 और 1958 में फिरोज गांधी ने इस सीट से जीत हासिल की। फिरोज गांधी के निधन के बाद इसी क्रम में 1967 में इंदिरा गांधी ने यहां से राजनीति में कदम रखा। वहीं 2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार यहां से सांसद चुनी गईं। अब लोकसभा चुनाव 2024 में सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इस विरासत को संभालने जा रहे हैं। बता दें कि यहां भाजपा ने अंतिम बार 1998 में जीत दर्ज की थी, तब अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।

राहुल की टक्कर में भाजपा से दिनेश प्रताप

हाई प्रोफाइल रायबरेली संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह को गांधी परिवार के सामने अपना उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के नामांकन के कुछ देर पहले ही दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। 2019 में दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी के सामने इस सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन चुनाव ने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि 2018 में दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देकर छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Leave a comment
 

Latest News