BJP Booth Membership Campaign: BJP का 'सदस्य्ता' अभियान, पीएम मोदी की अध्यक्षता में सितंबर से होगा शुरू

BJP Booth Membership Campaign: BJP का 'सदस्य्ता' अभियान, पीएम मोदी की अध्यक्षता में सितंबर से होगा शुरू
Last Updated: 28 अगस्त 2024

भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार 2 सितंबर से अपना सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रही है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सदस्यता अभियान के प्रमुख विनोद तावड़े ने जनता से बड़े पैमाने पर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत भाजपा से 'विकसित भारत' का निर्माण संभव होगा।

BJP Membership: भाजपा अगले महीने सदस्य्ता अभियान (Booth Membership Campaign) का आगाज करने जा रही है। ऐसे में 2 सितंबर से अपने नए सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के बड़े संगठनात्मक अभ्यास की अगुवाई करेंगे। पार्टी ने इसे 'संगठन पर्व' के रूप में नामित किया है, और यह व्यापक गतिविधि अगले दो महीनों तक चलेगी, जिसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

बीजेपी ने किया दस करोड़ सदस्यों का लक्ष्य

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने संवाददाताओं से कहा कि इस अभियान की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ की जाएगी। इसके पीछे का तर्क बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान हर पांच-छह साल में चलाया जाता है और भाजपा के संविधान के अनुसार सभी मौजूदा सदस्यों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना आवश्यक है। भाजपा ने उन राज्यों को छोड़कर, जहां चुनाव होने वाले हैं, कुल दस करोड़ सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अभियान का दो चरणों में होगा आयोजन

बताया जा रहा है कि बीजेपी का सदस्यता अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। चरणबद्ध अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए, विनोद तावड़े ने प्रेस के जरिए बताया कि, पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण एक सप्ताह के अंतराल के बाद शुरू होगा और 15 अक्टूबर को समाप्त होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भाजपा 2014 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई और कोविड से संबंधित बाधाओं क्व बारे में चर्चा, जो 2019 में कथित तौर पर अभियान को छोटा करने की वजह बनीं।

चार सितंबर से जिलों का अभियान

सांसदों को जहां 20,000 से 20,000 सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया है, वहीं विधायकों को 10,000 सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यदि वे चाहें, तो इससे अधिक सदस्य भी बना सकते हैं। प्रदेश के मंत्रियों को, जो कि विधायक हैं, उन्हें भी 10,000 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, प्रदेश के मंत्रियों को जिलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए जाने का निर्देश दिया गया है।

जिलों का अभियान 4 सितंबर से प्रारंभ होगा। इसके बाद 5 सितंबर को मंडलों में और अंत में 6 सितंबर से लगातार बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद, एक बार फिर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

Leave a comment