Punjab: मोदी कैबिनेट में पंजाब से रवनीत सिंह बिट्टू को मिली जगह, लुधियाना सीट से करारी हर के बाद भी बनाया राज्य मंत्री

Punjab: मोदी कैबिनेट में पंजाब से रवनीत सिंह बिट्टू को मिली जगह, लुधियाना सीट से करारी हर के बाद भी बनाया राज्य मंत्री
Last Updated: 13 जून 2024

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनी NDA सरकार में पंजाब से बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव हारने के बाद भी नई सरकार की कैबिनेट में जगह दी गई है। उनको खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला गया है।

Modi Cabinet 3.0: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मोदी कैबिनेट में अल्पसंख्यक मामलों का केंद्रीय राज्य मंत्री का पद दिया गया है। रवनीत बिट्टू को लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था लेकिन उन्हें वहां से कड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय रेल मंत्रालय में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है।

मोदी कैबिनेट में बनाई जगह

मिली जानकारी के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट से लुधियाना सीट से चुनाव लड़ा, मगर उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। इसके बावजूद भी सरकार ने उन्हें मंत्री पद दिया है। बता दें कि मोदी सरकार की 3.0 सरकार में रवनीत बिट्टू पंजाब से मंत्री पद हासिल करने वाले एकमात्र नेता हैं। बताया जा रहा है कि लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िग ने चुनाव जीता हैं। वहीं बिट्टू पंजाब के चर्चित नेताओं में शामिल हैं।

चार उम्मीदवारों का था मुकाबला

बटे दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में लुधियाना लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवनीत बिट्टू का मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) के अशोक पराशर, शिरोमणि अकाली दल के नेता रंजीत ढल्लों और कांग्रेस नेता राजा वड़िंग से था। जिसमें सभी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग ने इस सीट पर जीत हासिल की।

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

पंजाब में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस बार एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई है। इसके बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र की मोदी सरकार 3. 0 में जगह मिली है। इससे पहले उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार के रूप में तीन बार चुनाव में जीत हासिल की है। इसी दौरान साल 2009 में उन्हें आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से जीत मिली थी। 

वहीं, साल 2014 और 2019 में वो पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से संसद पहुंचे। लेकिन 2024 के लोकसभा की घोषणा से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। बता दें कि रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। बेअंत सिंह की पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मौत हो गई थी।

Leave a comment
 

Latest News