वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CSIR UGC NET 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
एजुकेशन: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CSIR UGC NET 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथियां और शेड्यूल
CSIR UGC NET 2025 परीक्षा 28 फरवरी 2025 से 2 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।
तिथि समय विषय
28 फरवरी 2025 9:00 AM - 12:00 PM गणितीय विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, महासागर विज्ञान और प्लैनेटरी साइंस
1 मार्च 2025 3:00 PM - 6:00 PM जीवन विज्ञान
2 मार्च 2025 9:00 AM - 12:00 PM भौतिक विज्ञान
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
* आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
* CSIR UGC NET 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
* अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
* सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
* इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।