CUET UG 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी तारीखें और स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

CUET UG 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी तारीखें और स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
अंतिम अपडेट: 1 दिन पहले

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेस में प्रवेश मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 निर्धारित की गई हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया                                         तारीख

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत            1 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि                  22 मार्च 2025
फीस भुगतान की आखिरी तारीख     23 मार्च 2025
करेक्शन विंडो                              24 से 26 मार्च 2025
परीक्षा तिथि                                  8 मई से 1 जून 2025

कैसे करें CUET UG 2025 के लिए आवेदन?

* आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
* होम पेज पर “Registration for CUET(UG)-2025 is LIVE!” पर क्लिक करें।
* नए यूजर्स को पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
* लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर आवेदन पत्र भरें।
* आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें।
* भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

CUET UG 2025 आवेदन शुल्क

जनरल                            ₹1000       ₹400
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस          ₹900          ₹375
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी   ₹800          ₹350
विदेश केंद्रों के लिए          ₹4500        ₹1800

महत्वपूर्ण जानकारी 

* परीक्षा में कुल 61 विषयों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
* परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
* करेक्शन विंडो 24-26 मार्च के बीच खुलेगी, जहां उम्मीदवार अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।

जो छात्र देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a comment