Dublin

UP Board Result 2025: आज 12:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के परिणाम, जानें कैसे करें चेक

UP Board Result 2025: आज 12:30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के परिणाम, जानें कैसे करें चेक
अंतिम अपडेट: 1 दिन पहले

यूपी बोर्ड का रिजल्ट अब बहुत जल्द जारी होने वाला है और छात्रों के इंतजार की घड़ियाँ समाप्त होने को हैं। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा।

UPMSP UP Board Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 25 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रही है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नतीजे दोपहर 12:30 बजे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर जारी कर दिए जाएंगे। इस बार कुल मिलाकर लगभग 54 लाख छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था।

अगर आप भी यूपी बोर्ड के छात्र हैं और बिना किसी तकनीकी बाधा के सबसे पहले अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना किसी देरी और परेशानी के आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 सबसे पहले देख सकते हैं।

UPMSP Result 2025: रिजल्ट देखने का तरीका

हर साल की तरह इस बार भी भारी ट्रैफिक के कारण कई छात्रों को वेबसाइट हैंग होने या रिजल्ट लोड नहीं होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस परेशानी से बचने और रिजल्ट सबसे तेज देखने के लिए अमर उजाला ने छात्रों के लिए एक विशेष सुविधा दी है। छात्र रिजल्ट से पहले ही वेबसाइट पर पंजीकरण करके अलर्ट के जरिए सबसे पहले अपने रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

रिजल्ट की पूर्व सूचना और सीधा लिंक प्राप्त करने के लिए छात्र नीचे दिए गए विवरण के साथ अमर उजाला रिजल्ट पेज पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

  • नाम
  • रोल नंबर
  • बोर्ड का नाम (UP Board)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

इन जानकारियों को भरकर जैसे ही आप ‘Submit’ पर क्लिक करेंगे, आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल पर लिंक और मार्कशीट की सूचना भेज दी जाएगी।

आज दोपहर 12:30 बजे होगा रिजल्ट का ऐलान

बोर्ड ने जानकारी दी है कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और रिजल्ट 25 अप्रैल, शुक्रवार, दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया, जिससे छात्रों को समय से पहले ही परिणाम मिल रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी लखनऊ स्थित मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

  • कक्षा 10वीं के छात्र: लगभग 29 लाख
  • कक्षा 12वीं के छात्र: लगभग 25 लाख
  • कुल छात्र: करीब 54 लाख

यह आंकड़ा देश की किसी भी राज्य बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले सबसे अधिक छात्रों में से एक है, जिससे यूपी बोर्ड का महत्व और भी बढ़ जाता है।

रिजल्ट कैसे देखें? - Step-by-Step Process

जब रिजल्ट घोषित हो जाए, तब आप नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले ब्राउज़र में जाएं और खोलें, amarujala.com/results
  • होमपेज पर 'UP Board Result 2025' का लिंक खोजें।
  • अब ‘Class 10th Result 2025’ या ‘Class 12th Result 2025’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड भरें।
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट आ जाएगी।
  • आप चाहें तो PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन मार्कशीट की मान्यता

ऑनलाइन प्राप्त मार्कशीट को फिलहाल प्रvisional (अस्थायी) माना जाएगा। यह दस्तावेज छात्रों को कॉलेज एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कॉलरशिप फॉर्म आदि में प्रयोग के लिए वैध होता है। हालांकि, मूल प्रमाणपत्र और अंक पत्र कुछ दिनों बाद संबंधित विद्यालयों से प्राप्त किए जा सकेंगे।

Leave a comment