IPL 2025: गत चैंपियन KKR श्रेयस अय्यर से छिनेगी कप्तानी; मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के हाथों में सौपेगी कमान, जानिए कौन है वह दिग्गज?

IPL 2025: गत चैंपियन KKR श्रेयस अय्यर से छिनेगी कप्तानी; मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के हाथों में सौपेगी कमान, जानिए कौन है वह दिग्गज?
Last Updated: 25 अगस्त 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक सनसनी खेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आईपीएल 2024 में कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर से कप्तानी छीन ली जाएगी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2024 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स एक बड़ी योजना बना रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्रेंचाइजी अपने चैंपियन कप्तान को बदलने की तैयारी में है। खबरें हैं कि आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर केकेआर के कप्तान नहीं रहेंगे। अय्यर की जगह अब टीम को एक नया कप्तान मिलेगा। फ्रेंचाइजी जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

कौन होगा KKR का नया कप्तान?

रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव से बातचीत की है। इस रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि केकेआर ने सूर्यकुमार को कप्तानी का प्रस्ताव दिया है। कई मीडिया रिपोर्टों में सूर्यकुमार यादव के केकेआर का कप्तान बनने की संभावना पर चर्चा की गई है। 33 वर्षीय सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और वह लंबे समय से इस टीम के लिए खेलते आ रहे हैं। वर्तमान में सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और वह अब टीम इंडिया के टी20 कप्तान भी हैं। उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं।

कोलकाता टीम में शामिल हो सकते है सूर्यकुमार

बता दें कि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होने वाला है। मेगा ऑक्शन में पहले टीमों को केवल चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन नई खबर के मुताबिक, अब आईपीएल ने टीमों को छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दे दी है। इस स्थिति में सभी टीमों को छह खिलाड़ियों को रिटेन करना होगा और बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर सकती है। इस ट्रेड डील में केकेआर का कोई खिलाड़ी मुंबई जा सकता है या फिर केकेआर, मुंबई को सूर्या का पैसा भी दे सकती है। इससे पहले कई बार ऐसी खबरें आई थीं कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के कई निर्णयों से संतुष्ट नहीं थे।

यहां तक कि यह भी चर्चा हुई थी कि मुंबई आगामी सीजन से पहले सूर्या को रिलीज कर देगी। हालांकि जब सूर्यकुमार टीम इंडिया के कप्तान बने, तो ऐसी भी खबरें आईं कि मुंबई इंडियंस हार्दिक की जगह सूर्यकुमार को कप्तान बना सकती है। फिलहाल, जो भी हो आईपीएल 2025 खिलाडियों के अलावा कई मायनों में बेहद रोमांचक होने वाला हैं।

 

Leave a comment
 

Latest News