Haryana Election: हरियाणा में चुनावी हलचल तेज! Vinesh Phogat के कांग्रेस में शामिल होने पर चर्चा, सीएम सोनी ने दिया बयान

Haryana Election: हरियाणा में चुनावी हलचल तेज! Vinesh Phogat के कांग्रेस में शामिल होने पर चर्चा, सीएम सोनी ने दिया बयान, Vinesh Phogat के कांग्रेस में शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी 90 सीटों पर मतदान एक ही दिन संपन्न होगा। बता दें कि प्रदेश में चुनाव 1 अक्टूबर को होंगे और वोटों की गिनती चार अक्टूबर को की जाएगी। इस बीच, यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। इस विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनावों को लेकर हलचल मची हुई है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में पदक तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनके नाम की चर्चा चारों ओर हो रही है। ओलंपिक में अयोग्य ठहराने के बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। इस बीच, विनेश फोगाट का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

Haryana Election: हरियाणा में चुनावी हलचल तेज! Vinesh Phogat के कांग्रेस में शामिल होने पर चर्चा, सीएम सोनी ने दिया बयान

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की कयासबाज़ियां तेज़ हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, विनेश फोगाट चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इस विषय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विनेश ने कांग्रेस नेता से की मुलाकात

स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से उनके निवास पर मुलाकात की। जैसे ही उनकी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इस पर चर्चा शुरू हो गई कि विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि वह आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बन सकती हैं।

Haryana Election: हरियाणा में चुनावी हलचल तेज! Vinesh Phogat के कांग्रेस में शामिल होने पर चर्चा, सीएम सोनी ने दिया बयान

कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा 

हालांकि विनेश फोगाट की भूपिंदर हुड्डा से मुलाकात के बाद उनकी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं, लेकिन इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 29 वर्षीय एथलीट का महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में फाइनल तक पहुंचना, और फिर 100 ग्राम अधिक वजन के कारण स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अयोग्य होना, पेरिस ओलंपिक 2024 की सबसे बड़ी कहानियों में से एक बन गया है। जबकि विनेश ने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में इस फैसले को चुनौती दी थी, उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

Haryana Election: हरियाणा में चुनावी हलचल तेज! Vinesh Phogat के कांग्रेस में शामिल होने पर चर्चा, सीएम सोनी ने दिया बयान

विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

उन्होंने कहा कि यह विनेश फोगाट का व्यक्तिगत निर्णय है। वह जो भी निर्णय लेंगी और जो भी चाहेंगी, उस पर मुझे कुछ नहीं कहना है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

 

 

Leave a comment