Pakistan vs Bangladesh 1st Test: रिजवान और शकील के शतक से पाकिस्तान मजबूत, टीम ने पहली पारी 448 रन पर की घोषित, बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद

रिजवान और शकील के शतक से पाकिस्तान मजबूत, टीम ने पहली पारी में बनाए 448 रन, बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद, इंडिया हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, क्रिकेट

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की शुरूआत 21 अगस्त से हो चुकी है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 448/6 रन पर घोषित कर दी। इस पारी में मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। बांग्लादेश की टीम ने इस पारी के जवाब में अब तक 27 रन बना लिए हैं।

Pakistan vs Bangladesh 1st Test: रिजवान और शकील के शतक से पाकिस्तान मजबूत, टीम ने पहली पारी 448 रन पर की घोषित, बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद

स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 21 अगस्त से पहले टेस्ट मैच रावलपिंडी में आयोजित किया गया है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों पर आक्रामकता से प्रहार करते हुए एक बड़ा स्कोर बना दिया। जानकारी के मुताबिक दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में केवल 27 रन बनाये हैं।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले दिन का खेल बांग्लादेश के गेंदबाजों के नाम रहा, जबकि दूसरे दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अपनी ताकत दिखाई। विशेष रूप से मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने शानदार प्रदर्शन किया।

Mohammad Rizwan और Saud Shakeel का शानदार शतक

Pakistan vs Bangladesh 1st Test: रिजवान और शकील के शतक से पाकिस्तान मजबूत, टीम ने पहली पारी 448 रन पर की घोषित, बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद

मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम ने 448/6 पर अपनी पारी घोषित की। इस मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 74वें ओवर में अपना शतक पूरा किया और 890 दिनों के लंबे समय के बाद शतक के सूखे को समाप्त किया। उनके साथ सऊद शकील ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना सैकड़ा पूरा किया, लेकिन 141 रनों की पारी खेलने के बाद वह आउट हो गए।

Pakistan vs Bangladesh 1st Test: रिजवान और शकील के शतक से पाकिस्तान मजबूत, टीम ने पहली पारी 448 रन पर की घोषित, बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद

बता दें दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 224 रनों की साझेदारी की, जो भारत के मुदस्सर-जहीर अब्बास द्वारा 42 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारत की यह जोड़ी 1982 में कराची में 213 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा पाकिस्तान के लिए साल 1976 में लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें विकेट के लिए 281 रनों की साझेदारी की थी, जो टेस्ट क्रिकेट में 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी मानी जाती हैं।

Mohammad Rizwan ने कामरान अकमल का तोडा रिकॉर्ड

Pakistan vs Bangladesh 1st Test: रिजवान और शकील के शतक से पाकिस्तान मजबूत, टीम ने पहली पारी 448 रन पर की घोषित, बांग्लादेश को वापसी की उम्मीद

मोहम्मद रिजवान ने दूसरे दिन के खेल में तेज़ी से बल्लेबाज़ी करते हुए अपने 150 रन पूरे किए। रिजवान ने 239 गेंदों का सामना करते हुए 171 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। वह साल 2009 के बाद टेस्ट क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के दौरान, उन्होंने कामरान अकमल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने फरवरी 2009 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी।

 

Leave a comment