प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके हाथों राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास होने की भी संभावना है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि खेल विश्वविद्यालय विधेयक को राजभवन ने कुछ आपत्तियों के साथ लौटाया है, जिन पर विचार किया जा रहा हैं।
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास कराने का प्रयास भी किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण और प्रस्तावित एक्ट में संशोधन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि...
बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय विधेयक को राजभवन ने कुछ आपत्तियों के साथ लौटाया है, और इस पर विचार किया जा रहा है। शुक्रवार को विधायी प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद, खेल विभाग ने विधेयक में संशोधन और प्रस्तावित एक्ट के तहत अध्यादेश जारी करने पर विचार किया। खेल विश्वविद्यालय के अध्यादेश को इस माह राजभवन भेजने की योजना है, और उसके बाद विश्वविद्यालय की अधिसूचना जारी की जाएगी।
खेल मंत्री ने अधिकारियों से विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण से संबंधित बिंदुओं पर भी जानकारी ली। बताया गया कि भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही प्रमुख मुख्य वन संरक्षक के स्तर पर है, और इसे शीघ्र केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त करने के लिए इसे प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विश्वविद्यालय का शिलान्यास कराया जा सके।
इसके अलावा, खेल मंत्री ने बताया कि 11 दिसंबर को पीआरडी के स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों को सम्मानजनक राशि और मृतक आश्रित स्वजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो पहली बार हो रहा है। बैठक में प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी मुकेश परमार, और खेल एवं युवा कल्याण निदेशक प्रशांत आर्य भी उपस्थित थे।