Olympics 2024: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की क्वॉर्टरफाइनल में एंट्री, रैंकिंग राउंड में किया चौथा स्थान हासिल

Olympics 2024: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की क्वॉर्टरफाइनल में एंट्री,  रैंकिंग राउंड में किया चौथा स्थान हासिल
Last Updated: 25 जुलाई 2024

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके महिला तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। तीरंदाज अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी की टीम ने रैंकिंग राउंड की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में देश को चौथा स्थान दिलाया है।

New Delhi: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करके महिला तीरंदाजी टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इसमें अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी ने चौथा स्थान हासिल किया है।

जिसमें तीरंदाज अंकिता भक्त ने रैंकिंग राउंड में 11वें स्थान पर रहकर टीम को सहायक किया और भजन कौर ने 22वें स्थान पर रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है जहां उन्होंने 659 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही दीपिका ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है और वे 23वें स्थान पर हैं, उन्होंने 658 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने कुल 1983 अंक बनाए हैं, जिससे वे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे हैं।

भारत ने किया चौथा स्थान हासिल

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने तीरंदाजी स्पर्धा में भारत ने 1983 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद, भारत की टीम को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने का मौका मिला है। वहीं, दक्षिण कोरिया 2046 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान पर रहा। चीन ने उपाधि अंक 1996 के साथ दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि मैक्सिको 1986 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

बता दें कि टीम तालिका में शीर्ष चार टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई होती हैं, जबकि 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीम राउंड 16 मुकाबले खेलेंगी। इसमें भारत का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और नीदरलैंड के बीच के विजेता से होगा। 

सिहयिओन ने शीर्ष स्थान किया हासिल

कोरिया की लिम सिहयिओन ने महिलाओं के लिए क्वालिफाइंग में विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए 694 अंक प्राप्त किए हैं, जोकि इस समय का सबसे हाई स्कोर है। इससे पहले, महिलाओं के लिए क्वालिफाइंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड 692 अंक था। इस प्रदर्शन से सिहयिओन ने विश्व तीरंदाजी में अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया है।

अंकिता का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, अंकिता भक्त ने पहले राउंड में बुल्सआई पर निशाना साधा और दूसरे राउंड में 12 एरो शॉट्स के दौरान 3 बुल्सआई पर निशाना साधा। दीपिका की खराब शुरुआत ने उन्हें परेशान किया, लेकिन वे तीसरे राउंड तक का समय लेकर अपना पहला बुल्सआई प्राप्त कर लिया।

फाइनल में, मैक्सिको ने भारत को 3 अंकों से हराया। अंकिता भक्त ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में 666 अंक बनाए, जोकि उनके सीजन का सर्वोत्तम स्कोर रहा। भजन कौर ने 659 अंक और दीपिका कुमारी ने 658 अंक प्राप्त किए। यह तीनों ने भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Leave a comment