Paris Olympics 2024: Opening Ceremony में Lady Gaga दिखाएगी जलवा, आवाज सुनकर फैंस हो जाएंगे मदहोश, कई अन्य कलाकार भी करेंगे परफॉर्म

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, पेरिस ओलिंपिक 2024, पंजाब हिंदी न्यूज़ , हिंदी न्यूज़

खेलों के महाकुंभ का आयोजन हर 4 साल के अंतराल पर होता है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ओलंपिक खेल में भाग ले। इस खेल प्रतियोगिता में कई अलग-अलग प्रकार के खेलों का आयोजन होता है जिसमें तैराकी, कुश्ती, तीरंदाजी और कई खेल शामिल होते हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 का आरंभ 26 जुलाई यानी कल से होने जा रहा हैं।

Paris Olympics 2024: Opening Ceremony में Lady Gaga दिखाएगी जलवा, आवाज सुनकर फैंस हो जाएंगे मदहोश, कई अन्य कलाकार भी करेंगे परफॉर्म

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 का आरंभ 26 जुलाई से होना है, जिसका समापन 11 अगस्त को होगा। 100 साल बाद पहली बार पेरिस इसकी मेजबानी करेगा। सबसे पहले 1900 में और दूसरी बार 1924 में पेरिस में ओलंपिक का आयोजन हुआ था। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 33 खेल खेले जाएंगे, जिसमें 10 हजार से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।

इस समारोह की योजना और तैयारी ने खेल प्रेमियों के बीच एक अलग स्तर का उत्साह तैयार किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 की उद्घाटन समारोह भी ऐतिहासिक होने वाली है, क्योंकि इसका आयोजन स्टेडियम में नहीं, बल्कि बाहर सीन नदी पर होना है। यह नदी पेरिस शहर के बीचों-बीच बहती है और यहां पर कई ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। ऐसे में पेरिस ओलंपिक 2024 की उद्घाटन समारोह में कौन-कौन प्रदर्शन करेगा।

ओपनिंग सेरेमनी में ये करेंगे परफॉर्म

Paris Olympics 2024: Opening Ceremony में Lady Gaga दिखाएगी जलवा, आवाज सुनकर फैंस हो जाएंगे मदहोश, कई अन्य कलाकार भी करेंगे परफॉर्म

हॉलीवुड सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस लेडी गागा (Lady Gaga) पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024 Opening Ceremony) की उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। हॉलीवुड की मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि 'शैलो' सिंगर पेरिस में सीन नदी पर सेलीन डायोन, दुआ लिपा, एरियाना ग्रांडे और फ्रांसीसी सिंगर आया नाकामुरा के साथ स्टेज परफॉर्मेंस देंगी। हालांकि, समारोह में कलाकारों की सूची को ज्यादातर गुप्त रखा गया हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह अटकलें तब शुरू हुईं जब गागा और डायन को ओलंपिक से पहले पेरिस में उतरते देखा गया, जो एक विश्वव्यापी मल्टीस्पोर्ट इवेंट है। सोशल मीडिया से मिले फुटेज के अनुसार, 'ए स्टार इज बॉर्न' की एक्ट्रेस को पेरिस में अपनी कार के बाहर फैंस को हाथ हिलाते और उनका अभिवादन करते हुए हुए देखा गया।

ग्रैमी और गाना फिल्म शूटिंग में थी व्यस्त

Paris Olympics 2024: Opening Ceremony में Lady Gaga दिखाएगी जलवा, आवाज सुनकर फैंस हो जाएंगे मदहोश, कई अन्य कलाकार भी करेंगे परफॉर्म

बता दें ग्रैमी और ऑस्कर विजेता लेडी गागा अपनी आगामी फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' की शूटिंग में काफी व्यस्त थीं, जिसमें वह जोकिन फीनिक्स के आर्थर फ्लेक/जोकर के साथ हार्ले क्विन की भूमिका अदा कर रही हैं। इसके अलावा, वह अपने लास वेगास रेजीडेंसी शो, एनिग्मा + जैज एंड पियानो में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 की उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण NBC पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग पीकॉक पर की जाएगी।

Leave a comment