अंतरिक्ष में रिकॉर्ड समय बिताने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हाल ही में नौ महीने के लंबे मिशन के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आई हैं।
नई दिल्ली: अंतरिक्ष में रिकॉर्ड समय बिताने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हाल ही में नौ महीने के लंबे मिशन के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आई हैं। इसके बाद, अब उनके स्वास्थ्य का करीब 45 दिनों तक नासा की विशेष निगरानी में परीक्षण किया जाएगा। लेकिन इस बीच, कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को रिटायरमेंट के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं और उन्हें कितनी पेंशन दी जाती है?
नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की सैलरी कितनी होती है?
नासा में अंतरिक्ष यात्रियों को उनके ग्रेड के अनुसार वेतन मिलता है। सुनीता विलियम्स GS-15 पे ग्रेड की कैटेगरी में आती हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उच्चतम स्तर का वेतनमान है। इस ग्रेड के तहत उन्हें सालाना लगभग 1.25 करोड़ रुपये ($150,000 - $180,000) की सैलरी मिलती है। इसके अलावा, उन्हें मिशन के दौरान कई तरह के भत्ते और इंश्योरेंस बेनेफिट्स भी दिए जाते हैं।
रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन?
नासा फेडरल एम्प्लॉयी रिटायरमेंट सिस्टम (FERS) के तहत अपने कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्रदान करता है। इसके तहत नासा के कर्मचारी को तीन मुख्य स्रोतों से पेंशन मिलती है:
बेसिक पेंशन प्लान – कर्मचारी की औसत सैलरी और नासा में सेवा के कुल वर्षों के आधार पर निर्धारित होती है।
सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट्स – अमेरिका में सरकारी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन मिलती है।
थ्रिफ्ट सेविंग्स प्लान (TSP) – यह एक रिटायरमेंट सेविंग्स प्लान है, जिसमें कर्मचारी खुद भी योगदान कर सकते हैं और नासा भी कुछ अंशदान देता है।
सुनीता विलियम्स जैसी वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री, जिन्होंने 30 साल से अधिक समय नासा में बिताया है, उन्हें मासिक पेंशन $7,000 से $10,000 (लगभग 6 से 8 लाख रुपये) तक मिल सकती हैं।
रिटायरमेंट के बाद अन्य सुविधाएं
नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्रियों को केवल पेंशन ही नहीं, बल्कि अन्य कई सुविधाएं भी मिलती हैं, जिनमें शामिल हैं:
स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) – नासा अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को जीवनभर हेल्थ केयर कवरेज प्रदान करता है।
जीवन बीमा (Life Insurance) – नासा के पूर्व कर्मचारियों को एक विशेष जीवन बीमा योजना का लाभ मिलता है।
रिसर्च और कंसल्टिंग के अवसर – नासा के रिटायर्ड वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री कई बार स्पेस एजेंसियों और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के सलाहकार (Consultant) के रूप में भी काम करते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त होती हैं।
नासा के अंतरिक्ष यात्रियों का करियर अपेक्षाकृत छोटा होता है, क्योंकि एक विशेष मिशन पर जाने के बाद उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक जोखिम वाले अभियानों में नहीं भेजा जाता। इसलिए, रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाओं का लाभ दिया जाता हैं।