Bollywood News: शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द बजेगी शादी की शहनाई, बेटी की होगी विदाई, जानिए कब और किसके साथ होगी सोनाक्षी की शादी

Bollywood News: शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द बजेगी शादी की शहनाई, बेटी की होगी विदाई,  जानिए कब और किसके साथ होगी सोनाक्षी की शादी
Last Updated: 10 जून 2024

बॉलीवुड में अब एक और हीरोइन की शादी की तैयारी चल रही है। इस बार शादी की शहनाई दबंग गर्ल के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर में बजने वाली है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

बॉलीवुड: संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी में फरीदन के किरदार से सभी लोगों के दिल पर राज करने वाली दबंग गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बॉलीवुड स्टार रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा और तापसी पन्नू के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा अपना नया जीवन शुरू करने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल' शो में सब ऑडिएंस के सामने शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि उन्होंने इसपर खुलकर कुछ नहीं बताया था। लेकिन अब ये पूरी कन्फर्म हो चुका है कि 37 साल की सोनाक्षी दुल्हन बनने वाली हैं। अब जानने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस किस दिन जहीर संग शादी के बंधन में बंधेंगी?

सोनाक्षी सिन्हा किस दिन बनेगी दुल्हन

रिपोर्ट के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया कि उनकी शादी में केवल खास दोस्तों और फैमिली मेंबर के अलावा हीरामंडी की कास्ट को आमंत्रित किया गया है। शादी के निमंत्रण कार्ड को मैग्जीन कवर की तरह डिज़ाइन किया गया है, जिसके उपर लिखा हुआ है - ‘अफवाहें सच हैं।' जानकारी के मुताबिक दंबग गर्ल की शादी में मेहमानों के लिए फॉर्मल आउटफिट ड्रेस कोड रखा गया है और शादी का जश्न मुंबई के बैस्टियन में होगा।

कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के हमसफर

जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल शादी कर रही हैं. जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से विलॉन्ग करते हैं। उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं। जहीर के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से शुरुआत की थी। सोनाक्षी ने पहली बार जहीर के साथ फिल्म 'डबल एक्सल' में काम किया था। तथा दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी के दौरान हुई थी। जिसके बाद पहले दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को छुपा कर रखा है लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट इनकी लव स्टोरी का सबुत देती हैं।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News