Suzlon Energy को NTPC से 378 मेगावाट की विंड एनर्जी परियोजना का ठेका मिला। शेयर में पिछले दो हफ्तों में 16.42% की वृद्धि, निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत।
Suzlon Energy stock: रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Suzlon Energy को NTPC Green Energy Limited (NGEL) से 378 मेगावाट की एक और बड़ी विंड एनर्जी परियोजना का ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट के साथ NTPC से Suzlon को अब तक कुल 1,544 मेगावाट की परियोजनाएं मिल चुकी हैं।
कंपनी ने जानकारी दी है कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 3.15 मेगावाट क्षमता की 120 विंड टर्बाइन स्थापित की जाएंगी, जो हाइब्रिड लैटिस टावर (HLT) पर लगाई जाएंगी। Suzlon इस पूरी परियोजना के निर्माण, संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी उठाएगी।
Suzlon और NTPC की सबसे बड़ी साझेदारी
कंपनी के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने बताया कि NTPC की हरित ऊर्जा की दिशा में Suzlon की भागीदारी गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि NGEL का लक्ष्य 2032 तक 60 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी स्थापित करने का है। यह साझेदारी दर्शाती है कि भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में पवन ऊर्जा कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
शेयर में आई मजबूती
- Suzlon के शेयरों में बीते कुछ हफ्तों में अच्छी तेजी देखने को मिली है।
- पिछले दो हफ्तों में शेयर 16.42% तक चढ़ा है।
- एक महीने में 5.58% और तीन महीने में करीब 10% का रिटर्न दिया है।
- एक साल में शेयर ने 8.17% जबकि दो साल में 33.70% का मजबूत रिटर्न दिया है।
23 अप्रैल को शेयर ने बीएसई पर शुरुआती ट्रेड में 60 रुपये के अहम स्तर को पार किया, जो निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है, हालांकि अभी यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 31% नीचे ट्रेड कर रहा है।