Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय, बहुत प्रसन्न होंगे बाल गोपाल, जानिए पूरी जानकारी

Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय, बहुत प्रसन्न होंगे बाल गोपाल, जानिए पूरी जानकारी
Last Updated: 23 अगस्त 2024

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

मान्यता है कि इस विशेष दिन पर तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों को कई प्रकार के आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी के अवसर पर तुलसी से संबंधित उपाय करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए, इस लेख में हम इस विषय पर विस्तार से चर्चा करें।

जन्माष्टमी पर तुलसी का महत्व

तुलसी को हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र पौधा माना जाता है। यह सभी देवताओं विशेषकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के लिए प्रिय है। बताया गया है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मक शक्तियों का विनाश होता है। यह केवल आध्यात्मिक लाभ देता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। तुलसी की यह विशेषता इसे भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्रदान करती हैं।

जन्माष्टमी पर तुलसी के क्या हैं उपाय?

* जन्माष्टमी के पर्व पर तुलसी के समक्ष भगवान श्रीकृष्ण के चार प्रमुख नामों - गोपाल, गोविंद, देवकीनंदन, और दामोदर का उच्चारण करें। साथ ही, "ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः" इस मंत्र का जाप अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

* जन्माष्टमी के दिन जब आप कान्हा को माखन का भोग अर्पित करें, तो उसमें तुलसी के पत्ते डालना भूलें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता हैं।

* यदि आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की आकांक्षा रखते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं।

* इस दिन तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाना और तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

* जन्माष्टमी के अवसर पर घर में तुलसी का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में रही समस्याएं दूर होती हैं, और दांपत्य जीवन सुखदायी रहता हैं।

तुलसी से भगवान श्रीकृष्ण होते है प्रसन्न

जन्माष्टमी के दिन तुलसी से संबंधित उपाय करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और ऐसे भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। तुलसी का पौधा केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभकारी है। इसलिए जन्माष्टमी के अवसर पर तुलसी के पौधे की पूजा और आराधना अवश्य करें और इसके उपायों को अपने जीवन में शामिल करें।

 

 

Leave a comment