दूध में कौन सी चीजें डालकर बनाएं Powerful drinks,आइये जाने

दूध में कौन सी चीजें डालकर बनाएं Powerful drinks,आइये जाने
Last Updated: 13 जुलाई 2024

दूध में ये खास चीजें डालकर बनाएं पावरफुल ड्रिंक, वायरल इंफेक्शन से रहेंगे दूर

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में एक विशेष दूध के बारे में बताया गया है, जिसका सेवन सुबह के समय करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और लोग कई तरह के वायरस और रोगों से खुद को बचा सकते हैं। इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होने से शरीर से थकावट भी दूर हो जाती है। वहीं दूध पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आइए आपको इस दूध को पीने के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं। यह खास दूध चेहरे की चमक को बढ़ाता है। जानें इस विशेष दूध के फायदों के बारे में।

 

आयुर्वेदिक दूध के फायदे:

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

मेमोरी को बढ़ाता है, जिससे सीखने की क्षमता बढ़ती है।

पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ाता है और स्पर्म काउंट को भी बढ़ाता है, जिससे इंफर्टिलिटी दूर होती है।

महिलाओं की हड्डियों में होने वाली कमजोरी और पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं को दूर करता है।

त्वचा की चमक और निखार को बढ़ाने में मददगार होता है।

त्वचा को टाइट बनाता है, जिससे बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नहीं दिखते।

शरीर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड की pH वैल्यू और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट स्ट्रोक, खून की बीमारियां, पेट की समस्याएं, किडनी और लिवर की समस्याएं दूर रहती हैं।

 

आयुर्वेदिक दूध बनाने की सामग्री:

10 बादाम

3 खजूर

1 ग्लास गाय का दूध

4 चुटकी हल्दी

2 चुटकी दालचीनी

1 चुटकी इलायची पाउडर

1 चम्मच देसी घी

1 चम्मच शहद

आयुर्वेदिक दूध बनाने की विधि:

रात में 10 बादाम और 3 खजूर (छुआरे) पानी में भिगो दें। खजूर हैं तो न भिगोएं, उन्हें सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुबह बादामों का छिलका निकालें और छुहारे के बीजों को निकालकर दोनों को पीस लें।

इस पेस्ट को गुनगुने दूध में मिलाएं और उसमें हल्दी, दालचीनी और इलायची पाउडर डालें।

अब इसमें 1 चम्मच घी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

सुबह खाली पेट इस दूध का सेवन करें।

 

ध्यान रखने योग्य बातें:

इस दूध का सेवन सुबह खाली पेट करें। चाहें तो रात में सोने से पहले भी इसे पी सकते हैं, लेकिन रात में खाने और दूध के बीच में 2 घंटे का अंतर रखें।

सुबह दूध पीने के बाद 40 मिनट तक कुछ भी न खाएं।

दालचीनी की तासीर गर्म होती है, इसलिए 2 चुटकी दालचीनी से ज्यादा न डालें।

अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो इस दूध को पीने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें।

बाकी सभी लोगों के लिए यह दूध लाभदायक, सुरक्षित और बेहद फायदेमंद है। इसे हर उम्र के लोग पी सकते हैं।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इन्हें लागू करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Leave a comment