बिपरजॉय तूफ़ान के 15 जून तक गुजरात में पहुंचने की आशंका, सौराष्ट्र-कच्छ इलाके प्रभावित हो सकते है

बिपरजॉय तूफ़ान के 15 जून तक गुजरात में पहुंचने की आशंका, सौराष्ट्र-कच्छ इलाके प्रभावित हो सकते है
Last Updated: 11 जून 2023

बीपरजॉय तूफ़ान भीषण चक्रवात में बदकल चूका है। जो अरब सागर से होकर गुजर रहा है। मौसम विभाग की सुचना के अनुसार यह तूफ़ान गुजरात के पोरबंदर से 480KM, द्वारका से 530KM और कच्छ नालिया से 610KM दूर है। भीषण तूफ़ान का 15 जून तक गुजरात और पाकिस्तान के कराची पहुँचने का अनुमान है। 

हालाँकि अहमदाबाद मौसम विभाग ने इससे पहले खबर दी थी के यह तूफ़ान पोरबंदर से 200-300KM से तथा नालिया से 200KM दूरी से गुजर सकता है। किसी भी तरह नुकसान से निपटने के लिए NDRF तैनात है।  

गुजरात में अगले चार-पांच दिन बारिश और आंधी तूफ़ान

मौसम विभाग ने बताया की चक्रवात के कारण अगले चार-पांच दिनों तक आंधी चलेगी। इसका सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में होगा। इस दौरान यहाँ 30-40KMPH रफ़्तार से हवा चलेगी , जो 50KMPH तक की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर 13 से 15 जून तक रहेगा।

 

48 घंटो में गोवा, महाराष्ट्र पहुंचेगा चक्रवात 

चक्रवात शनिवार तक केरल के बचे हुए इलाके से आगे कर्नाटक के समुद्री इलाको में पहुँच गया है। केरला में मानसून ने हफ्ते भर की देरी से दस्तक दी थी। जून के सीजन में देश में औसतन 35 ,5 किमी , बारिश होती है। मौसम विभाग का अनुमान है की अगले 48 घंटे तक पुरे गोवा में, तथा महाराष्ट्र के कुछ समुद्री इलाके में मानसून के पड़ाव की संभावना है। मानसून की दस्तक से ग्रामीण इलाके भी प्रभावित हो सकते है। महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में दो दिन तक लू के हालात रहेंगे। 

Leave a comment
 

Latest Columbus News