धर्मशाला में मानसून बना जानलेवा, अबतक 15 लोगो की हुई मौत

धर्मशाला में मानसून बना जानलेवा, अबतक 15 लोगो की हुई मौत
Last Updated: 13 जुलाई 2023

हिमाचल में मानसून जानलेवा स्तर पर पहुंच गया है। धर्मशाला में मंगलवार को एक युवक एक तेज़ नदी के उफान की चपेट में आ गया और डूब गया | परिणामस्वरूप, राज्य में चार दिनों में मानसून के कारण होने वाली मौतों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। मंगलवार को धर्मशाला सहित हिमाचल के कई राज्यों में भारी मात्रा में बारिश दर्ज की गयी |

275 से भी अधिक सड़के हुई बंद

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण 275 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई। इस बीच, मानसून 31 जुलाई तक पंजाब के सभी हिस्सों को कवर कर लेगा। वर्तमान में उत्तरी मानसून फिरोजपुर के साथ-साथ हरियाणा के नारनवार, जोधपुर और सीकर से होकर गुजरेगा और झमाझम बारिश करेगा। गुरदासपुर में 26.5 मिमी बारिश हुई और वर्तमान समय में भी बारिश जारी है। वहीं, पहाड़ी बारिश से शापुरकंडी में रणजीत सागर बांध का जलस्तर बढ़ गया हैं और इस जल स्त्तर के बढ़ने से जान माल का भी खतरा बहुत बढ़ जाता है। मंगलवार को यह जल स्तर 0.40 मीटर बढ़कर 512.68 मीटर पर पहुंच गया। पानी इतना अधिक हो गया था की पाइप लाइन्स की मदद से उस पानी को पाकिस्तान की तरफ डालना पड़ा।

हिमाचल के साथ साथ देश के और भी राज्यों में मानसून सक्रिय है | हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 3.8 मिमी बारिश हुई है। जून में अब तक 63.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह मानसून किसान भाईयो के लिए वरदान साबित हो रही हैं लेकिन अति वर्षा के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ रही है |

Leave a comment