Monsoon Update News: देश में चुभती-जलती गर्मी से जल्द मिलेगी लोगों को राहत, जानें आपके राज्य में कब होगी मानसून की पहली बारिश, पढ़ें IMD की जानकारी

Monsoon Update News: देश में चुभती-जलती गर्मी से जल्द मिलेगी लोगों को राहत, जानें आपके राज्य में कब होगी मानसून की पहली बारिश, पढ़ें IMD की जानकारी
Last Updated: 30 मई 2024

देश के कई राज्य में इन दिनों लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहां है कि गुरुवार, 30 मई को मानसून केरल में दस्तक देगा। जानिए मानसून आपके राज्य में कब दस्तक देगा?

केरल: देश के कई हिस्से में लोगों को भयंकर गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी, पंजाब और हरियाणा में चिलचिलाती गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगहों में तापमान 50 डिग्री के ऊपर चला गया है। लेकिन दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिल रही हैं।

बताया कि असम में चक्रवात रेमल की वजह से कई इलाकों में पानी का जमाव हो गया है और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों खुशखबरी देते हुए मौसम विभाग ने कहां कि 30 मई (गुरुवार) को मानसून केरल में प्रवेश कर जाएगा। तथा आने वाले कुछ दिनों में तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के आगमन के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

इस साल समय से पहले होगी मानसून की एंट्री

देश में हर साल मानसून जून के महीने में ही दस्तक देता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश में फेल जाता है। देश में सबसे पहले मानसून 22 मई तक अंडमान निकोबार के रास्ते से देश में एंट्री मारता है और केरल में एक जून को दस्तक देता है लेकिन इस बार परिस्थितिया अलग होने के कारण मानसून समय से पहले अंडमान निकोबार में तीन दिन पहले 19 मई को ही पहुंच गया था। केरल में मानसून सामान्य एक जून को एंट्री करता है लेकिन इस बार 30 मई को ही दस्तक देगा।

आपके शहर में कब होगी मानसून की पहली बारिश

अंडमान निकोबार में - 22 मई

बंगाल की खाड़ी में -  26 मई

केरल में - 30 मई

तमिलनाडु में - 1 जून

कर्नाटक में - 5 जून

आंध्र प्रदेश में - 5 जून

असम में - 5 जून

महाराष्ट्र में - 10 जून

तेलंगाना में - 10 जून

आंध्र प्रदेश के ऊपरी भाग में - 10 जून

पश्चिम बंगाल में - 10 जून

गुजरात में - 15 जून

मध्य प्रदेश में - 15 जून

छत्तीसगढ़ में - 15 जून

ओडिशा में - 15 जून

झारखंड में - 15 जून

बिहार में - 15 जून

गुजरात में - 20 जून

एमपी के मध्य हिस्सों में - 20 जून

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में - 20 जून

गुजरात में-  25 जून

राजस्थान में - 25 जून

मध्य प्रदेश में - 25 जून

उत्तर प्रदेश में -  25 जून

उत्तराखंड में - 25 जून

हिमाचल प्रदेश में - 25 जून

कश्मीर में - 25 जून

राजस्थान के कुछ हिस्सों में - 30 जून

दिल्ली में - 30 जून

हरियाणा में - 30 जून

पंजाब में - 30 जून

राजस्थान के बाकी हिस्सो में 5 जुलाई को कवर कर लेगा।

Leave a comment