Uttarakhand Weather News: देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी, अभी राहत के नहीं कोई आसार, तापमान बढ़ने से रहेगी उमस

Uttarakhand Weather News: देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी, अभी राहत के नहीं कोई आसार, तापमान बढ़ने से रहेगी उमस
Last Updated: 25 मई 2024

उत्तराखंड में मौसम में बादलव के चलते एक बार फिर से शुष्क बन गया है। मैदानी क्षेत्रों में तेजतरार गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि होने के बहुत आसार हैं। आने वाले दो-तीन तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता हैं। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं हैं।

देहरादून: उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने Subkuz.com को बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल होने के साथ हल्की बौछार भी हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

उमसभरी गर्मी ने लोगों के छुड़ाए पसीने

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (24 मई) को सुबह से ही मौसम शुष्क बना था। हालांकि दोपहर बाद कहीं-कहीं पर बादल भी मंडराए रहे थे, लेकिन कहीं भी बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। जिससे उमसभरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में तपन भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहाना बना रहता है, लेकिन दिनभर उमसभरी गर्मी बनी रहती हैं।

तापमान में आएगा उछाल

विभाग ने बताया कि हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में डेढ़ से दो डिग्री का उछाल देखने को मिला है। बहादराबाद स्थित सौर वेधशाला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36.9 और 23.8 डिग्री सेल्सियस था और शुक्रवार को 39.3 और 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे है। धर्मनगरी और उसके आसपास के क्षेत्रों का पारा लगातार बढ़ने से तन झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर में लू के थपेड़ों के कारण गली, मोहल्लों और बाजार में सन्नाटा पसरहुआ है। गर्मी से निजात पाने को लोग गंगा घाट, हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप और आसपास  क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। प्रेमनगर आश्रम घाट और ज्वालापुर क्षेत्र के घाटों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस तेज गर्मी में पंखे और कूलर भी फेल हो गए हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए के लोग गन्ने का रस और बेल शर्बत को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Leave a comment