Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी का मर्डर, आरोप में दो संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Baba Siddique Murder: NCP नेता बाबा सिद्दीकी का मर्डर, आरोप में दो संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार, जांच में जुटी मुंबई पुलिस
Last Updated: 13 अक्टूबर 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद उनके साथी कार्यकर्ताओं ने उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

बाबा सिद्दीकी की गोली मरकर हत्या

यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के कार्यालय के बाहर थे। तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सिद्दीकी को गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि एक आरोपी उत्तर प्रदेश का है जबकि दूसरा हरियाणा का निवासी है। उन्होंने यह भी बताया कि एक तीसरा आरोपी फरार है और उसकी खोज जारी है। सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने पुलिस को यह निर्देश दिया है कि मुंबई में कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में ले और अंडरवर्ल्ड को पुनः सक्रिय होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त आयुक्त परमिंदर सिंह दहिया ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने बांद्रा पूर्व में घटना स्थल को भी सील कर दिया है।

NCP में शामिल हुए थे सिद्दीकी

कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे सिद्दीकी ने इस साल फरवरी में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अजित पवार की एनसीपी में अपनी सदस्यता ग्रहण की थी।

Leave a comment
 

Latest Columbus News