Bihar Crime News: देवरानी और जेठानी के बीच हुआ विवाद, देवर ने गुस्से में आकर गड़ासा से काट डाली भाभी की गर्दन, क्या है मामला?

Bihar Crime News: देवरानी और जेठानी के बीच हुआ विवाद, देवर ने गुस्से में आकर गड़ासा से काट डाली भाभी की गर्दन, क्या है मामला?
Last Updated: 12 मई 2024

बिहार के मुजफ्फरपुर में देवरानी और जेठानी के बीच हुए झगड़े के दौरान देवर ने गंडासा से भाभी की गर्दन काट दी. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर  देवरानी ने पुलिस के सामने मामले से पर्दाफाश कर दिया।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के जगदेवन छपरा गांव में शुक्रवार (१० मई) देर रात को एक विवाहिता की हत्या करने की दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने मृतक महिला की देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरे मामले से पर्दाफाश कर दिया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पहुंचकर कई नमूने एकत्र किए हैं। सुचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर घर के अन्य सदस्य मौके से रफ़ुचकर हो गए।

जानकारी के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि वाल्मीकि सिंह की पत्नी प्रियंका देवी (27 वर्ष) का शव घर के बरामदे मिला था। प्रियंका देवी के भाई बरूराज कुमार ने उसके देवर विवेक कुमार सैनी, देवरानी रेणु देवी, ससुर नीतीश कुमार सैनी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

देवरानी ने पूछताछ में किया मामले का खुलासा

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक महिला की देवरानी रेणु देवी को गिरफ्तार करके पूछताछ की। उसने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घरेलू विवाद के चलते देवरानी और जेठानी में  झगड़ा हुआ। इसी विवाद को लेकर देवर विवेक कुमार ने गुस्से में आकर गड़ासा से अपनी भाभी प्रियंका देवी की गर्दन पर पीछे से वार करके काट दिया। इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। आरोपित शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन सूचना पर  पुलिस गांव में पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद मायकेवालों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहां

थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर कुमार मंडल ने मीडिया को बताया कि प्रियंका का पति बाल्मिकी सिंह दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करता है। परिवार में दोनों महिलाओं के बीच घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटित हुई है। पुलिस ने देवरानी को गिरफ्तार कर लिया। शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। एफएसएल के पदाधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से प्राप्त नमूनों की जांच के बाद ही इस मामले के बारे में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता हैं।

Leave a comment