Bihar IAS Officer Transfer: बिहार सरकार ने एक दर्जन IAS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों में नए डीडीसी भी किए नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Officer Transfer: बिहार सरकार ने एक दर्जन IAS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों में नए डीडीसी भी किए नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
Last Updated: 29 अगस्त 2024

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त नवीन कुमार सहित लगभग एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इसके साथ ही कई जिलों में नए डीडीसी नियुक्त किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर: बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त नवीन कुमार समेत एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। इसके साथ ही कई जिलों में नए डीडीसी की नियुक्ति की गई है। विक्रम विरकर को मुजफ्फरपुर का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। श्रेष्ठ अनुपम मुजफ्फरपुर के नए डीडीसी होंगे। वर्तमान डीडीसी आशुतोष द्वेदी को फिलहाल मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी हैं।

ट्रांसफर किए गए अधिकारीयों की लिस्ट

* सुमित कुमार, नगर आयुक्त, सारण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* श्रीमति प्रीति, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक नगर आयुक्त, भागलपुर के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* नवीन कुमार, नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गया के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* यतेन्द्र कुमार पाल, नगर आयुक्त, रोहतास, सासाराम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सारण, छपरा के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* विक्रम विरकर, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् भोजपुर, आरा को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* प्रियंका रानी, उप विकास आयुक्त-सह-कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सारण, छपरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नवादा के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* दीपक कुमार मिश्रा, जो कि उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नवादा में कार्यरत थे, को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, नालन्दा के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* श्रेष्ठ अनुपम, अनुमण्डल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, मुजफ्फरपुर के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* अभिषेक पलासिया, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिहार शरीफ, नालन्दा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* डॉ० अनुपमा सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भोजपुर, आरा के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* चन्द्रिमा अत्री, अनुमण्डल पदाधिकारी, महुआ, वैशाली को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पूर्णिया के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* प्रदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भागलपुर के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* कुमार निशान्त विवेक, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, सारण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोपालगंज के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

* श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नालन्दा के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

इन अधिकारियों की पोस्टिंग वेटिंग में

Leave a comment
 

Latest Columbus News