चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन 3 नये कानून के साथ करेगा ऐप लॉन्च, प्ले स्टोर से कर सकेंगे डाउनलोड, जनता को करेंगे जागरूक

चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन 3 नये कानून के साथ करेगा ऐप लॉन्च, प्ले स्टोर से कर सकेंगे डाउनलोड, जनता को करेंगे जागरूक
subkuz.com
Last Updated: 18 फरवरी 2024

चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन 3 नये कानून के साथ करेगा ऐप लॉन्च, प्ले स्टोर से कर सकेंगे डाउनलोड, जनता को करेंगे जागरूक  

चंडीगढ़ न्यूज़: प्रेसिडेंट (President) द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वीकृत 3 कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य कानूनों को चंडीगढ़ पुलिस लागू करने की तैयारियां कर रही है। जिसके तहत अपना एक कदम और आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ पुलिस आज (16 फरवरी) एक ऐप लॉन्च (APP Launch) करने जा रही है। इस ऐप में 3 नए कानूनों से जुड़ी सारी जानकारी Available रहेगी। इस ऐप को कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर (Play Store) से डाउनलोड कर सकेगा।

चंडीगढ़ पुलिस के प्रयास

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन का लगातार प्रयास रहा है कि लोगों को कानून की पूरी जानकारी मिल सकें। उनका कहना है इस ऐप के जरिये लोग नए और पुराने दोनों कानूनों की सहुलियत और उनके बीच के अंतर को जान सकेंगे। आज (16 फरवरी) एक समारोह में चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर (Advisor) राजीव वर्मा इस ऐप को लॉन्च करेंगे। इसके अलावा एक निर्देश पुस्तिका भी लॉन्च की जाएगी, जो चंडीगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों को वितरित की जाएगी।

अप्रैल माह में तीनों कानून लागू

subkuz.com टीम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन नए कानूनों के लागू होने के बाद कई बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी भी प्रकार की वारदात के पीड़ित और महिलाओं के अधिकारों में भी बदलाव किया गया है। इसलिए, लोगों को संपूर्ण जानकारी देने और उनको जागरूक करने के लिए ऐप लॉन्च करने का फैसला लिया गया है। बताया गया कि - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 दिसंबर को चंडीगढ़ का दौरा किया था। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नए कानूनों को जल्द से जल्द लागू करने की तैयारी की जाए। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने 550 फ्रंट लाइन (front line) अधिकारियों को 3 नए कानूनों की टैनिंग भी दे दी है। सूत्रों के अनुसार, तो अप्रैल महीने में तीनों नए कानून लागू कर दिए जाएंगे। बताया कि ये कानून सभी केंद्र शासित प्रदेशों (union territories) में एक साथ लागू किए जाने हैं।

ऐप लॉन्च के बाद देखा जायेगा लोगों का रुझान

ऐप लांच करने के बाद इसके प्रति लोगों का रुझान देखा जाएगा। अगर लोगों ने इसमें रुचि दिखाई तो इस ऐप का विस्तार भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को उनकी शिकायत या रिपोर्ट्स पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ऐप पर देने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन की कार्यपद्धति भी पारदर्शी हो जाएगी।

 

 

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News