दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद अपने कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता और योजना जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद अपने छह कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने वित्त, सामान्य प्रशासन, सेवाएं, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार, योजना सहित अन्य विभाग अपने पास रखे हैं।
कैबिनेट मंत्रियों को मिले ये विभाग
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को लोक निर्माण विभाग (PWD), विधायी कार्य, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव विभाग सौंपे गए हैं। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण विभाग मिले हैं। रवींद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण, सहकारिता और चुनाव विभाग सौंपे गए हैं।
कपिल मिश्रा को विधि एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और न ही नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को गृह मंत्रालय दिया गया है। आमतौर पर किसी राज्य का मुख्यमंत्री गृह मंत्रालय अपने पास रखता है, लेकिन इस बार दिल्ली में ऐसा नहीं हुआ।
गृह विभाग की जिम्मेदारी आशीष सूद को दी गई है, जो इसके साथ ही बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभागों का भी कार्यभार संभालेंगे। आशीष सूद ने जनकपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।
कौन हैं विधायक आशीष सूद?
आशीष सूद, जो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक थे, को अब दिल्ली सरकार में गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। वह भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) से जुड़े एक वरिष्ठ नेता हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य भी हैं। आशीष सूद का दिल्ली के प्रशासनिक मामलों में गहरा अनुभव है और उन्होंने ज़मीनी स्तर पर काफी काम किया है।
वह पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में पार्षद और सदन के नेता रह चुके हैं। इसके अलावा, आशीष सूद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भा.ज.यू.मो.) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। सूद ने 2008 में दिल्ली भाजपा के सचिव के रूप में अपना कार्य शुरू किया था और बाद में महासचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। इसके अतिरिक्त, उन्हें गोवा और जम्मू-कश्मीर का पार्टी प्रभारी भी बनाया गया था, जिससे उनका कार्यक्षेत्र और अनुभव और विस्तारित हुआ हैं।