Odisha Politics News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया 'गारंटी पत्र', किसान और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा

Odisha Politics News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया 'गारंटी पत्र', किसान और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा
Last Updated: 27 मार्च 2024

कांग्रेस पार्टी की ओर से ओडिशा में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर इस्तहार पत्र (कांग्रेस गारंटी पत्र) का विमोचन किया गया है और कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद गारंटी पत्र में शामिल 10 सूत्री कल्याणकारी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का सरकार ने वादा किया हैं।

कटक: कांग्रेस पार्टी ने सत्ता रूढ़ पार्टी पर तंज कसते हुए कहां कि राज्य में 15 साल बीजद ( बीजू जनता दल) के शासन और 9 साल के बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के शासन काल के दौरान जो विकास नहीं हो पाया है, वह विकास कांग्रेस करके दिखाएगी। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादे और घोषणा की उसे पूरा करके दिखाया है। कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश कुमार महापात्र ने Subkuz.com को बताया कि राज्य में बीजद और केंद्र में भाजपा सरकार ने केवल जातिवाद और छात्रवाद शासन चला रहे हैं जिसे जनता भलीभाती जानती हैं।

कार्यक्रम के दौरान मौजूदा लोग

जानकारी के अनुसार गारंटी पत्र के विमोचन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साहू, पीसीसी अनुसूचित जाति के अध्यक्ष बांकनीधी कुमार बेहेरा, नगर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मानस कुमार परिडा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पटनायक, विश्वनाथ सिंह सतपथी, पूर्व पार्षद केदारनाथ राउत, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शेख खान जाफर, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार पशायत, प्रशांत कुमार परिडा आदि लोग मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक गारंटी पत्र विमोचन कार्यक्रम में विधायक मोहम्मद खा मुकीम और कटक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मानस कुमार चौधरी उपस्थित नहीं हुए थे। ना ही उनके कोई समर्थन कार्यकर्त्ता यहां पर दिखाई दिया। कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं के तीन अलग-अलग गुट है, जिनके बीच काफी दिनों से मतभेद चल हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी गारंटी पत्र

* कांग्रेस ने किसानों को बोनस के साथ धान की कीमत क्विंटल के मुताबिक 3 हजार रूपये करना।

* किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करना और हर महीने 2 हजार रूपये पेंशन प्रदान करना।

* निजी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाना।

* 5 लाख उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देना और युवाओं को हर महीने 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता देना।

* एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) के तहत काम करने वाली महिलाओं का बैंक लोन माफ करना।

* घर की मुखियां महिला को हर महीने 2 हजार रूपये भत्ता प्रदान करना।

* हर परिवार को एक सिलिंडर के लिए 500 रूपये की सहायता राशि प्रदान करना।

* सरकारी कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों को भी 25 लाख रूपये तक की फ्री चिकित्सा सेवा प्रदान करना।

* विधवा महिला और दिव्यांग लोगों को हर महीने 2 हजार रूपये भत्ता देना।

* सामाजिक और आर्थिक पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में 27 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था उपलब्ध करना।

* सत्ता में आने के बाद 6 महीने के भीतर-भीतर चिट फंड निवेशकरीयों को उनकी रकम लौटाना। ये सभी घोषणा गारंटी पत्र में शामिल हैं।

 

Leave a comment