Maharashtra: ठाणे जिले की महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, अटल सेतु से लगाई छलांग, घर से मिला सुसाइड नोट

Maharashtra: ठाणे जिले की महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, अटल सेतु से लगाई छलांग, घर से मिला सुसाइड नोट
Last Updated: 22 मार्च 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला डॉक्टर (lady doctor) ने दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से अरब सागर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। अभी तक उसकी बॉडी को बरामद नहीं किया गया।

Mumbai News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक 43 वर्षीय महिला डॉक्टर ने मुंबई में बने नए अटल सेतु से छलांग लगा दी। इस वजह से महिला की मौत हो गई है। ठाणे क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार (20 मार्च) को इसकी जनकारी दी और कहा कि अभी तक महिला की बॉडी को बरामद नहीं किया गया है। गौरतलब है की महिला के घर से एक कटित तौर पर सुसाइड नोट बरामद किया गया है। दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले सबसे लम्बे पुल अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर यह पहली ऐसी घटना है।

 टैक्सी को रुकवाकर लगाई छलांग

ठाणे के न्हावा सेवा पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी राजेंद्र कोटे ने subkuz.com टीम को जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना 18 मार्च यानि सोमवार की हैं महिला ने सोमवार दोपहर को अपने घर के पास से टैक्सी ली और ड्राइवर को अटल सेतु की ओर ले जाने को कहा। जब टैक्सी अटल सेतु के समुद्री पुल पर पहुंची तो उसने ड्राइवर से गाड़ी को वहीं रोकने को कहा। ड्राइवर ने गाड़ी रोकने से मना किया तो उसने जिद करके गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से बाहर निकलर महिला ने पुल से अरब सागर में छलांग लगा दी।

टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को दी जानकारी

इस धटना के तुरंत बाद टैक्सी ड्राइवर ने मुंबई पुलिस को इसकी सुचना दी। पुलिस टीम द्वारा तटीय पुलिस, स्थानीय लोगों से और सुरक्षा दल की मदद से महिला की तलश के लिए अभियान चलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला की वह महिला सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर टैक्सी में सवार हुई थी।

घर पर छोड़ा था सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि वह महिला मुंबई के परेल इलाके में दादा साहेब फाल्के रोड के पास स्थित नवीन आशा बिल्डिंग में अपने पिता के साथ रहती थी। महिला का नाम किंजल बताया जा रहा है। सोमवार को उसने अपने पिता को कॉल करके बताया था की वह किसी काम से बाहर जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया की उसके पिता जब घर पहुंचे तो उन्हें किंजल का लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा था कि वह स्टाल सेतु पर आत्महत्या करने जा रही है।

डिप्रेशन में थी महिला

अधिकारी ने बताय कि सुसाइड नोट के अनुसार, डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह पिछले 8 साल से गहरे अवसाद से जूझ रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था। जिस वजह से डीप्रेशन में आकर उसने अटल सेतु पर जाकर आत्महत्या का फैसला किया।

Leave a comment