Haryana: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारको की लिस्ट, राहुल- खरगे समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारको की लिस्ट, राहुल- खरगे समेत 40 नेताओं के नाम शामिल
Last Updated: 07 मई 2024

हरियाणा में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए 10 लोकसभा और 1 विधानसभा सीट पर प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का भी नाम शामिल किया गया है।

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हरियाणा कांग्रेस के अधिकतर वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का नाम भी शामिल किया गया है। हरियाणा के नेताओं के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी प्रचार करेंगे।

स्टार प्रचारकों में किरण चौधरी बाहर

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट में हरियाणा की बड़ी नेता किरण चौधरी का नाम शामिल नहीं है। बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने तोशाम की MLA किरण चौधरी को जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखा गया है। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे बंसीलाल की बहू हैं।

स्टार प्रचारकों में हरियाणा के नेता

बता दें कि वहीं हरियाणा के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदयभान, कुमारी सैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कैप्टन अजय यादव, आफताब अहमद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अशोक अरोड़ा और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के नाम शामिल किए गये हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नेता

subkuz.com टीम को मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि हरियाणा कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बाबरिया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, शशि थरूर और कन्हैया कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

Leave a comment