Rajasthan: मोदी सरकार 3.0 के नए कैबिनेट में शामिल राजस्थान के मंत्री, जानें किसे मिला पहली बार कैबिनेट मंत्री का मौका और किसे फिर दिलाई शपथ

Rajasthan: मोदी सरकार 3.0 के नए कैबिनेट में शामिल राजस्थान के मंत्री, जानें किसे मिला पहली बार कैबिनेट मंत्री का मौका और किसे फिर दिलाई शपथ
Last Updated: 10 जून 2024

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राजस्थान में 11 सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद, मोदी सरकार 3.0 द्वारा राजस्थान से 4 सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Modi 3.0 New Cabinet Rajasthan: 9 जून, 2024 को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मोदी ने शाम 7 बजकर 23 मिनट पर प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इसमें राजस्थान से 4 सांसदों को कैबिनेट मंत्रियों में हिस्सा दिया गया। इनमें से तीन चेहरे रिपीट हैं, जबकि एक नया चेहरा देखने को मिल है।

राजस्थान से 4 सांसद कैबिनेट में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार 3.0 के गठन के लिए नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के इस तीसरे कार्यकाल में राजस्थान के चार सांसदों को जगह दी गई। जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव और भागीरथ चौधरी को मंत्री बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार इनमें से 3 सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल और भूपेंद्र यादव ने दूसरी बार केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली हैं जिन्हें फिर से रिपीट किया गया है। वहीं, भागीरथ चौधरी को पहली बार मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया गया है।

भागीरथ चौधरी को मिली जगह

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही नए कैबिनेट मंत्रियों का भी ऐलान हो चूका है। कैबिनेट की इस लिस्ट में राजस्थान से भागीरथ चौधरी का नाम भी शामिल है। जो अजमेर से लगातार दूसरी बार संसद चुने गए। अजमेर में चौधरी vs चौधरी के मुकाबले में भागीरथ चौधरी ने 3 लाख वोटों से ज्यादा बीजेपी सीट पर जीत दर्ज की।

भूपेंद्र यादव को दिलाई शपथ

राजस्थान से पहली बार सांसद चुने गए भूपेंद्र यादव को इस बार बीजेपी ने अलवर से बाबा बालकनाथ का टिकट काटकर भूपेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि पिछली मोदी सरकार में भूपेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया था। इसके साथ उन्हें संघ का समर्थन भी हासिल रहा। दरअसल, कैबिनेट मंत्री के अलावा उनका नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावेदारों में भी लिया जाता है।

अर्जुन मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत

मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट में अर्जुन राम मेघवाल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। बता दें कि वह राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। देखा जाए तो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री बनाया गया था।

 इसके साथ ही जोधपुर सीट से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को भी नई कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वे जल शक्ति मंत्री रहे हैं। 

 

 

Leave a comment