Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और बारिश से बिगड़े हालात, पढ़ें मौसम का हाल

🎧 Listen in Audio
0:00

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

मौसम: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 1 मार्च को हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब में तेज आंधी के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में खासतौर पर ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया हैं।

मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पंजाब और उत्तराखंड में भारी बारिश (12 सेमी तक) हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 20 सेमी तक बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है। लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

हरियाणा और पंजाब में तापमान गिरा

बीते 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। चंडीगढ़ में 10.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। IMD ने हरियाणा के बहादुरगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी और झज्जर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान हैं।

हिमाचल में 200 से अधिक सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और चंबा जिलों में बर्फबारी के कारण 200 से अधिक सड़कों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई इलाके बाकी राज्य से कट गए हैं। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं।

कश्मीर में बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित

कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण रेल, हवाई और सड़क परिवहन प्रभावित हुआ है। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते यातायात बाधित हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। IMD ने यात्रियों को सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के पहाड़ी इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है। खराब मौसम के कारण हवाई और सड़क यातायात पर भी असर पड़ सकता हैं।

Leave a comment