AFCAT 2 Result 2024: एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AFCAT) 2 के परिणाम आज जारी, आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से करें चेक

AFCAT 2 Result 2024: एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AFCAT) 2 के परिणाम आज जारी, आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से करें चेक
Last Updated: 7 घंटा पहले

भारतीय वायु सेना द्वारा AFCAT 2 2024 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा 9 से 11 अगस्त 2024 के बीच दी थी, वे अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

AFCAT 2 Result 2024: भारतीय वायु सेना द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 2024 (AFCAT 02/2024) के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT पर उपलब्ध हैं।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पृष्ठ पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल (ईमेल आईडी और पासवर्ड) प्रदान करना होगा।

AFCAT 2 2024 का रिजल्ट चेक करने के लिए

1. आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

2. होम पेज पर "AFCAT 02/2024 Result has been declared" लिंक पर क्लिक करें।

3. ईमेल आईडी, पासवर्ड, और कैप्चा दर्ज कर साइन इन करें।

4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती की पूर्ण प्रक्रिया

भारतीय वायु सेना (IAF) की AFCAT 2 2024 भर्ती प्रक्रिया के तहत 277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच, और NCC स्पेशल एंट्री के पद शामिल हैं। आवेदन 30 मई से 28 जून 2024 तक हुए थे, और परीक्षा 9-11 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Leave a comment
 

Latest Columbus News