मध्य प्रदेश में बड़ी भर्ती, दिसंबर तक 1 लाख पदों पर चयन की तैयारी, सीएम ने दिए विशेष निर्देश

मध्य प्रदेश में बड़ी भर्ती, दिसंबर तक 1 लाख पदों पर चयन की तैयारी, सीएम ने दिए विशेष निर्देश
Last Updated: 6 घंटा पहले

मध्य प्रदेश में दिसंबर तक 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें सबसे अधिक 46,000 पद स्वास्थ्य विभाग में हैं। मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन वाले विभागों को अगले चार वर्षों के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।

MP News: सरकार ने विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों की भर्ती की योजना बनाई है, जिसके तहत दिसंबर 2024 तक 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 46,000 पद स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे। इसके अलावा, कैबिनेट ने महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभागों में 20,000 नए पदों के सृजन की मंजूरी दी है।

जिनमें 12,000 से अधिक सहायिका और 467 सुपरवाइजर के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन वाले विभागों को आगामी चार वर्षों के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि राज्य में रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए जा सकें और विकास को गति दी जा सके।

एसआई, सूबेदार समेत कई पदों पर भर्ती की बड़ी पहल

छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के तहत सूबेदार के 19, उप निरीक्षक के 278, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के 11, प्लाटून कमांडर के 14, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 4, उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 1, उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के 5 और उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के 9 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर 2024 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षा सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

10वीं से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एन्ड इंजीनियर्स लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस, स्नातक अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और एचआर ट्रेनी के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 230 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और यह 17 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी।

भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस (पूर्व आईटीआई) के लिए 90 पद, ट्रेड अप्रेंटिस (फ्रेशर) के लिए 40 पद, स्नातक अप्रेंटिस के लिए 40 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 60 पद आरक्षित हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अवसर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक हैं और उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News