सपने में खुद को गर्भवती देखना कैसा सपना है? जानें यें सपना किस बात कि ओर इशारा करता है?

सपने में खुद को गर्भवती देखना कैसा सपना है? जानें यें सपना किस बात कि ओर इशारा करता है?
Last Updated: 24 मई 2024

सोते समय सपने देखना एक सामान्य क्रिया है। सोते समय हमारा दिमाग सबकॉन्शियस मोड में होता है, जिसके दौरान कई बातें चलती रहती हैं, जिन्हें हम सपने कहते हैं। लेकिन ज्योतिष और स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हमारे सपने हमें खास संकेत देते हैं। बताया जाता है कि महाभारत काल में गांधारी ने महाभारत शुरू होने से पहले ही अपने वंश का विनाश सपने में देख लिया था। इसलिए सपनों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हर सपने का कुछ ना कुछ अर्थ जरूर होता है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कि सपने में खुद को गर्भवती देखना किस बात का संकेत देता है।

 

अविवाहित महिला द्वारा सपने में खुद को गर्भवती देखना

अगर एक अविवाहित महिला सपने में खुद को गर्भवती देखती है, तो यह शुभ नहीं माना जाता। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में कोई भारी संकट आ सकता है, जिससे आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।

 

शादीशुदा महिला द्वारा सपने में खुद को गर्भवती देखना

यदि कोई शादीशुदा महिला खुद को सपने में गर्भवती देखती है, तो यह शुभ माना जाता है। जिनके बच्चे कई सालों से नहीं हो रहे हैं और उन्हें यह सपना दिखता है, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। यह सपना बताता है कि जल्द ही उनकी जिंदगी में बदलाव आएगा और शायद उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजेगी।

 

सपने में किसी पुरुष को गर्भवती देखना

अगर सपने में कोई पुरुष गर्भवती दिखता है, तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह शुभ संकेत है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपकी इज्जत बढ़ने वाली है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

सपने में पुरुष खुद को गर्भवती देखना

यदि कोई पुरुष सपने में खुद को गर्भवती देखता है, तो यह एक अच्छा शगुन माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके बुरे दिन खत्म होने वाले हैं और अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आपके अटके हुए काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

 

सपने में पत्नी को गर्भवती देखना

यह सपना आमतौर पर सकारात्मक होता है। यह दर्शाता है कि आपका रिश्ता आगे बढ़ने वाला है। अगर आप देखते हैं कि आपकी प्रेमिका या पत्नी गर्भवती है, तो यह संकेत है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। कहीं से धन लाभ हो सकता है और आप जीवन में प्रगति करेंगे।

 

सपने में गर्भवती महिला को लेबर पेन में देखना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में किसी महिला को लेबर पेन में देखते हैं, तो यह शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि प्रकृति आपको भविष्य के लिए आगाह कर रही है। यह भी बताता है कि आपके पास बहुत काम है, लेकिन समय कम है, इसलिए अपने कार्य को जल्द पूरा करें। अगर यह सपना किसी महिला को आता है, तो इसका मतलब है कि आप कड़ी मेहनत और अप्रत्याशित चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

 

Leave a comment