सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: करण जौहर ने दुल्हनिया सीरीज तीसरी फिल्म का किया एलान, वरुण के साथ आलिया नहीं जाह्नवी कपूर करेगी लीड रोल

भारत हिंदी न्यूज़, इण्डिया लेटेस्ट न्यूज़, भारत नई दिल्ली न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़, बॉलीवुड फ़िल्मी जगत, वरुण धवन नई मूवी, करण जौहर डाइरेक्टर, जाह्नवी कपूर,वरुण

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: करण जौहर ने दुल्हनिया सीरीज तीसरी फिल्म का किया एलान, वरुण के साथ आलिया नहीं जाह्नवी कपूर करेगी लीड रोल 

करण जौहर के प्रोडक्शन कंपनी धर्मा मूवीज नेदुल्हनियासीरीज की तीसरी फिल्म का एलान कर दिया है। अपकमिंग (Upcoming) नई फिल्म का टाइटल 'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' रखा गया है। वहीं, दुल्हनियां' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जिसमें पहली दो फिल्मों की तरह इस बार भी मूवी के हीरो वरुण धवन ही होंगे, और दोनों फिल्मों में उनके साथ लीड रोल में आलिया भट्ट इस बार उनके साथ नहीं होंगी।

‘दुल्हनियासीरीज की तीसरी फिल्म का एलान

कर जौहर  ने अपने सोशियल अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का अनाउंस (Announce) किया है। टीजर (Teaser) को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक संस्कारी लव स्टोरी (Cultured Love Story) होगी और इसका प्लॉट कुछ हद तक 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्री की दुल्हनिया' जैसा हो सकता है। इसे इन दोनों सीरीज की तीसरी फिल्म भी माना जा रहा है। लेकिन बताया गया कि फिल्म में इस बार वरूण की जोड़ी आलिया के साथ नहीं, बल्कि जाह्नवी कपूर के साथ बनने जा रही है। काफी समय से ऐसी खबरें फ़ैल रही थीं कि करण जौहर, वरूण को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं, लेकिन आलिया की जगह किसी और एक्ट्रेस को वरुण की दुल्हन बनाया है और अब फाइनली ऐसा हो रहा है।

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कब होगी रिलीज

गुरुवार (22 फरवरी) को धर्मा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर (Announcement Video Share) करते हुए लिखा, 'आपका सनी संस्कारी, अपनी तुलसी कुमारी को लाने की राह पर निकल चुका है. एंटरटेनमेंट (Entertainment) की ये लव स्टोरी (love story) बड़े पर्दे पर रही है.'  'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाज में रिलीज होने की अनाउंसमेंट की गई है।  

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की स्टोरी को शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशन भी उन्ही का दिया गया है। फिल्म में सनी संस्कारी का रोल वरुण निभाएंगे, और जान्हवी कपूर 'तुलसी कुमारी' का रोल प्ले कर रही है।

फिल्म 'बवाल' में साथ नजर आये थे : वरुण और जाह्नवी

बताया गया की, जुलाई 2023 में में रिलीज नितीश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में वरुण के साथ जाह्नवी की जोड़ी पहली बार देखने को मिली थी। इस फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे और दर्शको ने उनकी कपल केमेस्ट्री को भी खास नहीं बताया था। अब शशांक खेतान की इस मोवी को दिलचस्प अंदाज में किस तरह लाएंगे वरुण और जान्हवी।

वरुण धवन के करियर की शुरुआत 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म से हुई थी उनकी यहं फिल्म सबसे हिट रही थी। जबकि वरुण और आलिया की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने भी 100 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन किया था। अब फैन्स बड़ी बेशब्री से इस तीसरी दुल्हनिया सीरीज का इंतजार कर रहें हैं। 

 

Leave a comment