NH-148D पर भीलवाड़ा में कार-ऊंट की टक्कर, हादसे में ड्राइवर की मोके पर मौत

NH-148D पर भीलवाड़ा में कार-ऊंट की टक्कर, हादसे में ड्राइवर की मोके पर मौत

भीलवाड़ा में तेज रफ्तार कार के सामने अचानक ऊंट आने से जोरदार टक्कर हुई। ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई और पत्नी व दो बच्चे घायल हुए। जेसीबी से ऊंट को कार से निकाला गया। हाईवे पर जाम भी लगा।

Rajasthan: हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे NH-148D पर ब्राह्मणों की सरेरी कस्बे के पास हुआ। ब्यावर निवासी बिजनेस मैन नुकूंज चोपड़ा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इंदौर दर्शन कर लौट रहे थे। कार में चालक सलीम (40) था। अचानक सड़क पर एक ऊंट आ गया, जिससे कार उसकी टक्कर हो गई।

कार की तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऊंट कार की छत तोड़ते हुए अंदर सीटों पर जा गिरा। इसके चलते कार चालक सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऊंट को जेसीबी से निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर पहुंची लोगों और स्थानीय अधिकारियों ने ऊंट को कार से निकालने की कोशिश की। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से ऊंट को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की तेज रफ्तार और अचानक टक्कर से ऊंट भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ब्यावर निवासी नुकूंज चोपड़ा ने बताया कि पालड़ी और सरेरी के बीच होटल चोखी ढाणी के पास यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद आसींद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

हाईवे पर जाम और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे के कारण कुछ समय के लिए NH-148D पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने हाईवे पर जाम को नियंत्रित किया और मृतक के शव को आसींद अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि हाईवे और आसपास के ग्रामीण मार्गों पर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों से बचा जा सकेगा।

Leave a comment