12 अप्रैल को CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में बने 8 परीक्षा केंद्र, उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

रायपुर मे 12 अप्रैल को होने वाली CDS और NDA परीक्षा के लिए 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उम्मीदवार के लिए परीक्षा समय, दस्तावेज और अन्य जरूरी दिशा निर्देश जरूरी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित CDS परीक्षा-2026 और NDA परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को रायपुर जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।


रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित CDS और NDA परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। CDS परीक्षा तीन पारियो में आयोजित होगी, पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी पारी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी पारी शाम 4 से 6 बजे तक होगी।

परीक्षा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर और पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।

CDS परीक्षा तीन पारियो में आयोजित होगी

पहली पारी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक

दूसरी पारी दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

तीसरी पारी शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

परीक्षा के लिए रायपुर में तीन मुख्य केंद्र निर्धारित किए गए हैं

राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाल आश्रम परिसर, कचहरी चौक

पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शांति नगर

पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज, बाल आश्रम परिसर, कचहरी चौक

NDA परीक्षा दो पारियों में होगी

NDA परीक्षा-2026 में उम्मीदवारों के लिए दो पारियों का आयोजन किया जाएगा:

पहली पारी सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक

दूसरी पारी: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

NDA परीक्षा के लिए रायपुर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, गुरुकुल परिसर

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, लालपुर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुढियारी

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक प्रबंध

परीक्षा के प्रभावी संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, पहचान पत्र और admit card साथ लाने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचें: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।

आधिकारिक दस्तावेज साथ रखें: एडमिट कार्ड और पहचान पत्र (Aadhar, PAN या Passport) साथ लाना अनिवार्य है।

सुरक्षा जांच के लिए तैयार रहें: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच की जाएगी।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की मनाही: परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते।

निर्देशों का पालन करें: प्रशासन और सुपरवाइजर के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

CDS और NDA परीक्षा की महत्ता

CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy) परीक्षा देश में युवा उम्मीदवारों को सेना, वायुसेना और नौसेना में भर्ती होने का अवसर देती हैं। ये परीक्षा हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए करियर बनाने का महत्वपूर्ण मंच हैं।

CDS परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी पदों के लिए चुना जाता है। वहीं NDA परीक्षा से उम्मीदवारों को तीनों सैन्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षण का अवसर मिलता है।

प्रशासन की अपील

रायपुर प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ और ट्रैफिक की समस्याओं से बचने के लिए समय पर केंद्र पर पहुंचें। इसके साथ ही, सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Leave a comment